Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा कृष्ण · पृष्ठ 558
Reading 57 of 452 · Source nos. 6453–6464 · Source PDF 61
1कोउ कह कृष्ण बड़ो गोविंद राधे।
2राध् करणार्थ “अ” प्रत्यय करा दे॥ 6453॥
3कोउ कह राधा बड़ी गोविंद राधे।
4राध् कर्मार्थ “अ” प्रत्यय करा दे॥ 6454॥
5श्यामा का सुख लखि गोविंद राधे।
6श्याम का सुख बढ़ि जाये बता दे॥ 6455॥
7श्याम का सुख लखि गोविंद राधे।
8श्यामा का सुख बढ़ि जाये बता दे॥ 6456॥
9श्यामा श्याम सुख में गोविंद राधे।
10क्षण क्षण ऐसे ही होड़ हो बता दे॥ 6457॥
11श्यामा श्याम सुख लखि गोविंद राधे।
12गोपीजन सुख बढ़ि जाये बता दे॥ 6458॥
13कोई कहे दोनों दो हैं गोविंद राधे।
14कोई कहे दोनों एक सच क्या बता दे॥ 6459॥
15नित्य भेद भी है अरु गोविंद राधे।
16नित्य अभेद भी है सत्य बता दे॥ 6460॥
17अग्नि सम श्रीकृष्ण गोविंद राधे।
18राधिका हैं दाहिका शक्ति बता दे॥ 6461॥
19कृष्ण हैं मृगमद गोविंद राधे।
20राधा हैं मृगमदगंध बता दे॥ 6462॥
21कृष्ण हैं तेज सम गोविंद राधे।
22सम हैं प्रकाश राधारानी बता दे॥ 6463॥
23कृष्ण हैं पूर्ण चन्द्र गोविंद राधे।
24राधा हैं पूर्णचन्द्र ज्योत्स्ना बता दे॥ 6464॥