Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 554
Reading 54 of 452 · Source nos. 6434–6445 · Source PDF 57
1कृष्ण कृपा प्राप्ति हित गोविंद राधे।
2उपासना राधारानी की बता दे॥ 6434॥
3सर्वश्रेष्ठ कृपा शक्ति गोविंद राधे।
4जिसके अधीन रहें कृष्ण भी बता दे॥ 6435॥
5कृपा का ही नाम दूजा गोविंद राधे।
6भानुनन्दिनी राधा वेद बता दे॥ 6436॥
7राधा हैं कृपा शक्ति गोविंद राधे।
8रो के कृपा माँगो राधा कृपा दे॥ 6437॥
9राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
10अनहोनी को भी होनी बना दे॥ 6438॥
11राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
12कछु ना ते सब कछु क्षण में बना दे॥ 6439॥
13राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
14हंस को तो बक बक हंस बना दे। 6440॥
15राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
16समदर्शी को कृपालु बना दे॥ 6441॥
17राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
18सब शक्तियों को दासी बना दे॥ 6442॥
19राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
20भगवान शब्द ते भग को हटा दे॥ 6443॥
21राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
22भगवान को भी भिखारी बना दे॥ 6444॥
23राधे जू की कृपा शक्ति गोविंद राधे।
24भगवान के भी छक्के छुड़ा दे॥ 6445॥