Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
श्री राधा · पृष्ठ 535
Reading 35 of 452 · Source nos. 6206–6217 · Source PDF 38
1और भी हैं राधा नाम गोविंद राधे।
2ब्रह्मवैवर्त पुराण में बता दे॥ 6206॥
3और भी हैं राधा नाम गोविंद राधे।
4व्यास के भविष्य पुराण में बता दे॥ 6207॥
5गर्ग संहिता में भी गोविंद राधे।
6राधा नाम का उल्लेख बता दे॥ 6208॥
7कृष्ण कर्णामृत गोविंद राधे।
8राधा कृष्ण लीला ओतप्रोत बता दे॥ 6209॥
9शंकराचार्य ने भी गोविंद राधे।
10राधा नाम उल्लेख किया है बता दे॥ 6210॥
11वैसे भागवत में भी गोविंद राधे।
12राधा पर्यायवाची शब्द हैं बता दे॥ 6211॥
13राधा ने एक दिन गोविंद राधे।
14किसी ते सुना कृष्ण नाम बता दे॥ 6212॥
15कृष्ण नाम माधुर्य गोविंद राधे।
16राधा उर व्याकुलता को बढ़ा दे॥ 6213॥
17पुनि सुना राधा ने गोविंद राधे।
18एक दिन मुरली की तान बता दे॥ 6214॥
19मुरली मधुर तान गोविंद राधे।
20राधा उर और व्याकुलता बढ़ा दे॥ 6215॥
21राधा को दुखी लखि गोविंद राधे।
22चित्रा श्रीकृष्ण का चित्र दिखा दे॥ 6216॥
23चित्र लखि राधा की गोविंद राधे।
24व्याकुलता पराकाष्ठा बता दे॥ 6217॥