लोड हो रहा है…लोड हुँदैछ…
Skip to main content
Radha Govind Geet Part 1

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

योग · पृष्ठ 220

Reading 231 of 516 · Source nos. 2501–2508 · Source PDF 237

1पाँच तत्व ज्ञानेन्द्रिय गोविंद राधे।

2श्रोत्र त्वक् नेत्र रसना नासा बता दे॥ 2501॥

3पाँच तत्व पाँच विषय गोविंद राधे।

4शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध बता दे॥ 2502॥

5नौ तत्व हैं पुरुष गोविंद राधे।

6प्रकृति, महान, अहंकार बता दे॥ 2503॥

7नौ तत्व में हैं पाँच गोविंद राधे।

8आकाश, वायु, तेज, जल, भू बता दे॥ 2504॥

9ज्ञान कर्म इन्द्रिय गोविंद राधे।

10पाँच पाँच एक मन ग्यारह बता दे॥ 2505॥

11वेद में आठ विद्या गोविंद राधे।

12सद्विद्या, भूमा, दहर बता दे॥ 2506॥

13उपकोशल विद्या गोविंद राधे।

14शाण्डिल्य, वैश्वानर विद्या बता दे॥ 2507॥

15आनन्दमय विद्या है गोविंद राधे।

16अक्षर विद्या है आठवीं बता दे॥ 2508॥

Original Hindi couplets from the supplied Part 1 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers remain 1–5901; page order is not verse numbering. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

Source edition and PDF · Text version