Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
नथवारी रँगीली महल वारी।
Reading 35 of 75 · Source no. 24 · Source PDF 94–99
1(राधेरानी की जय...)
2नथवारी रँगीली महल वारी।
3वृषभानुदुलारी सुकुमारी।
4सोइ ब्रजरस बरसाने वारी।
5सोइ राधा वृन्दावन वारी।
6सोइ मन मोहन मोहिनि वारी।
7सोइ प्यारी बरसाने वारी।
8गोरी गोरी भोरी भोरी नवल किशोरी।
9जा पै तन मन धन प्रानन वारी।
10सोइ ऊँचे महल अटावारी।
11कोटिन सखि महल टहल वारी।
12मैं तो वारी वारी वारी वारी वारी वारी।
13प्यारी अस्तुति कर नित श्रुति चारी।
14नहिं पाइ कतहुँ उपमा हारी।
15कोटिन कमला हैं टहल वारी।
16जाकी चाल मरालन मनहारी।
17मेरी प्यारी सी प्यारी न कोउ प्यारी।
18नहिं प्यारी के पटतर कोउ नारी।
19मेरी प्यारी प्यारी बरसाने वारी प्यारी।
20जाके पाछे पाछे डोले बाँके बिहारी।
21ब्रज नारी पिये ललचावें बनवारी।
22आगे आगे प्यारी चले पाछे ब्रजनारी।
23वाके पाछे पिय चले कहि जय हो प्यारी।
24प्यारी पिय रस पिए पिय रस प्यारी।
25पिय प्यारी रस पिए सब ब्रजनारी।
26बनवारी चाकर स्वामिनी प्यारी।
27भोरे जन कहे ठाकुर बनवारी।
28जाके आगे पाछे लख लख ब्रज नारी।
29मेरी प्यारी सी प्यारी हैं बस प्यारी।
30मेरी प्यारी की छवि पै छवि वारी।
31निज सखियन हर्षाने वारी।
32ब्रजनारी की प्राणप्यारी प्यारी।
33निज प्यारी छवि लखि प्यारी जायँ वारी।
34जय हो जय हो जय हो बरसाने वारी।
35जय हो जय हो जय हो प्यारी बरसाने वारी।
36जय हो जय हो प्यारी प्यारी बरसाने वारी।
37जय हो प्यारी प्यारी वारी बरसाने वारी।
38मेरी प्यारी पै अगणित रति वारी।
39मैं तो प्यारी जू की जूठनि पै वारी।
40जा पै वारी वारी जायँ कोटि ब्रज नारी।
41प्यारी जू पै जो हैं वारी उन पै वारी।
42बनुँ महल बुहारी वर दे दे प्यारी।
43तो पै सरबस वारी बरसाने वारी।
44मैं बुहारी दउँ जित जित जायें प्यारी।
45पिय मधुकर प्यारी फुलवारी वारी।
46पिय बनचारी प्यारी महल वारी।
47प्यारी तनु गोरी गोरी पिय तनु कारी।
48पिय छवि प्यारी प्यारी छवि अति प्यारी।
49प्यारी छवि लखि घूरे जायें बनवारी।
50दाता प्यारी हैं भिखारी बनवारी।
51हैं निठुर बनवारी हैं सरल प्यारी।
52मैं तो प्यारी प्यारी छवि पै बलिहारी।
53प्यारी पाछे पाछे भाजे आवें बनवारी।
54मुर्छित बनवारी लखि छवि प्यारी।
55सुधि भूलें छैल लखि छवि प्यारी।
56छैल भूलें गैल घर लखि प्यारी।
57बनवारी ढुरावें चँवर प्यारी।
58वारी बनवारी लखत भृकुटि प्यारी।
59छल भूलें बनवारी लखि छवि प्यारी।
60लखि प्यारी वारी वारी वारी बनवारी।
61जो प्यारे ते प्यारी प्यारी प्यारी।
62बनवारी को तरसाने वारी।
63जेहि लखि बनवारी जायँ बलिहारी।
64जेहि सेवें मोर मुकुट धारी।
65दें बिहारी बुहारी महल प्यारी।
66बनवारी माँगें टहल महल वारी।
67जेहि रिझवत हरि बनि लिलिहारी।
68जेहि रिझवत हरि बनि मनिहारी।
69जेहि चरण पलोटें गिरिधारी।
70जाकी पद रज सिर धर गिरिधारी।
71जहँ प्यारी धरें पग पिय सिर धारी।
72प्यारी चरण लगावें दृग बनवारी।
73प्यारी चरण लगावें उर बनवारी।
74प्यारी पग धोवें अँसुवन बनवारी।
75प्यारी पग चापें धीरे धीरे बनवारी।
76धरें मुकुट बिहारी पग प्यारी।
77मेरी प्यारी पग चूमें वारी बनवारी।
78सखि प्यारी पग चापेँ घूरें बनवारी।
79लखि प्यारी कहें पिय बलिहारी।
80लखि प्यारी बनवारी उर कर धारी।
81लखि प्यारी करें पिय जयकारी।
82तजु बनवारी यारी गहु पद प्यारी।
83प्यारे भाजे भाजे आवेंगे बुलावो प्यारी।
84मेरी प्यारी को चाकर गिरिधारी।
85मादन रस वश रह बनवारी।
86प्यारी पाछे ब्रजनारी पाछे बनवारी।
87पुनि पुनि बनवारी कह जय प्यारी।
88करें प्यारी जू की मनुहारी बनवारी।
89बिनु प्यारी नहिं पूछे कोउ बनवारी।
90चलुँ अँकड़ के पिय आगे बल प्यारी।
91पिय प्रेम जलद जलनिधि प्यारी।
92प्यारी प्यारी बोलें सपने में बनवारी।
93प्रीति रीति नहिं जानें पिय बनवारी।
94प्यारी गुन गावें मुरलिहिं बनवारी।
95प्यारी मधुमति वीणा पै वेणु वारी।
96प्यारी गावें तो बिहारी कहें बलिहारी।
97प्यारी नाचें तो बिहारी कहें बलिहारी।
98बनवारी इकटक लख छवि प्यारी।
99प्यारी पग पर गिर गिरिवर धारी।
100बुरा कहो न पिया को बुरा मानें प्यारी।
101जो बिनु कारण “कृपालु” प्यारी॥