# प्रेम अगाधे राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-076
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-076/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 156–157

प्रेम अगाधे राधे, राधे राधे राधे।
अब तो हमरिहुँ सुधि लो राधे,
माना मैं पतित अति राधे, राधे राधे राधे।
अधमउधारिनि तुम इक राधे,
और ठौर नहिं राधे, राधे राधे राधे।
वनचरि चरित निंद्य अति राधे,
तिनहुँन सखि किय राधे, राधे राधे राधे।
दीनन अपनावति तुम राधे,
दीन हीन हौं राधे, राधे राधे राधे।
मनुज दनुज अरु देवन राधे,
प्रीति स्वार्थ युत राधे, राधे राधे राधे।
सब समर्थ के साथी राधे,
तुमहिं अगति गति राधे, राधे राधे राधे।
किय उपकार अमित तुम राधे,
माना नहिं मैंने राधे, राधे राधे राधे।
काहुहिं बल काहुहिं जग राधे,
मम निर्बल बल राधे, राधे राधे राधे।
सब चह लेना लेना राधे,
तुम चह देना राधे, राधे राधे राधे।
सब कर कृपा सकारण राधे,
तुम बिनु कारण राधे, राधे राधे राधे।

मुक्ति न चह चह बंधन राधे,
तव “कृपालु” पद राधे, राधे राधे राधे।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे प्रेम की अगाध अम्बुधि श्री राधे! अब तो हमारी
भी सुधि लो। मैं मानता हूँ कि मैं अत्यन्त पतित हूँ परन्तु तुम भी तो
अधमों का उद्धार करने वाली हो। तुम्हारे अतिरिक्त अन्य कोई भी मेरा
उद्धार नहीं कर सकता। मेरे लिये अन्यत्र कहीं भी स्थान नहीं है।
संसार की दृष्टि से ब्रजगोपियों का चरित्र निन्दनीय ही था (श्री कृष्ण
के साथ उनका सम्बन्ध अमर्यादित था। श्रीकृष्ण उनके उपपति थे।)
तुमने उन्हें अपनी प्रिय सखियों के रूप में स्वीकार किया। राधे! तुम
तो दीन-जनों को ही अपनाती हो। मैं भी तो अत्यन्त ही दीन-हीन
हूँ। मनुष्य, देवगण और असुर सभी अपने स्वार्थ के कारण ही किसी
से प्रेम करते हैं।
संसार में सभी समर्थ का ही साथ देते हैं। एक तुम ही ऐसी हो
जो अगति की गति रूपा हो। अर्थात् जिसे कहीं कोई आश्रय प्राप्त
नहीं होता उसे आश्रय प्रदान करती हो। हे राधे! यद्यपि तुमने मेरे
साथ असंख्य उपकार किये हैं किन्तु मैं इतना कृतघ्न हूँ कि मैंने
कभी तुम्हारा कोई आभार नहीं माना। राधे! किसी को संसार का
बल है परन्तु मुझ निर्बल का बल तो तुम ही हो। संसार में सब
केवल लेना ही लेना चाहते हैं परन्तु एक तुम ही ऐसी हो जो देना
ही देना जानती हो। सभी की कृपा किसी कारण से ही होती है
परन्तु एक तुम ही हो जो बिना कारण के ही कृपा करती हो। हे
राधे! मुझे मुक्ति नहीं चाहिये। हे “कृपालु” मैं तो तुम्हारे चरण-
कमलों का बन्धन ही चाहता हूँ।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-075/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-077/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.