# मम स्वामिनि श्यामा जू, मम जीवनि श्यामा जू।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-071
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-071/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 146–148

मम स्वामिनि श्यामा जू, मम जीवनि श्यामा जू।
मम भामिनि श्यामा जू, जय जय जय श्यामा जू॥
मम माता श्यामा जू, मम दाता श्यामा जू।
मम त्राता श्यामा जू, जय जय जय श्यामा जू॥
मम शासक श्यामा जू, मम पालक श्यामा जू।
मम प्रेरक श्यामा जू, जय जय जय श्यामा जू॥
मम मन महँ श्यामा जू, मम नैनन श्यामा जू।
मम प्रानन श्यामा जू, जय जय जय श्यामा जू॥

भीतर भी श्यामा जू, बाहर भी श्यामा जू।
दसहूँ दिसि श्यामा जू, जय जय जय श्यामा जू॥
गावूँ गुन श्यामा जू, ध्यावूँ छवि श्यामा जू।
लावूँ उर श्यामा जू, जय जय जय श्यामा जू॥
दीनन की श्यामा जू, पतितन की श्यामा जू।
अधमन की श्यामा जू, जय जय जय श्यामा जू॥
रसखानी श्यामा जू, सुखदानी श्यामा जू।
ब्रजरानी श्यामा जू, हैं “कृपालु” श्यामा जू॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त अपने भाव प्रकट करते हुए कहता है- मेरी
एकमात्र स्वामिनी श्रीराधा ही हैं। मेरी स्वामिनी श्रीराधा ही मेरी जीवन
प्रदायिनी हैं। श्रीकृष्ण-भामिनी श्रीराधा की सदैव ही जय हो। श्रीराधा
ही मेरी माँ हैं। मेरे लिये दानी शिरोमणि भी श्रीराधा ही हैं। मेरी रक्षा
करने में भी श्री राधा सदा तत्पर रहती हैं। ऐसी मेरी स्वामिनी की
सदैव ही विजय हो। मुझ पर शासन करने वाली भी एकमात्र श्रीराधा
ही हैं। मेरा पालन पोषण भी उनकी कृपा पर ही निर्भर है। मेरे मन
बुद्धि आदि को तत्कर्म करने की प्रेरणा भी श्रीराधा द्वारा ही प्राप्त होती
है। ऐसी श्रीराधा सदैव विजयिनी बनें। मेरे मन में एकमात्र श्रीराधा का
ही साम्राज्य है। मेरे नेत्रों में भी श्रीराधा की ही मनोहारिणी छवि छाई
है। मेरे प्राणों पर भी श्री राधा का ही आधिपत्य है। ऐसी मेरी श्रीराधा
सदा सर्वदा जय को प्राप्त हों। मेरे भीतर भी मेरी स्वामिनी ही
विराजमान हैं। शरीर के बाहर भी एकमात्र श्रीराधा ही हैं। दसों
दिशाओं में सर्वव्यापिनी श्री राधा ही मुझे दृष्टिगत हों। मैं सदा सर्वदा
अपनी इष्ट देवी श्री राधा का ही गुणगान करता रहूँ। श्रीराधा की छवि

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

मेरे हृदय में छाई रहे। नेत्रों में उनका ही ध्यान रहे। त्रिभुवन में दीन-
जनों पर दया-दृष्टि करने वाली एकमात्र मेरी श्री राधा ही हैं। पतितों
का उद्धार करने में वे कभी विलम्ब नहीं करतीं। मेरे जैसे अधमों को
भी उनकी दया का ही आश्रय है। ऐसी मेरी स्वामिनी श्यामा सदा
श्रीकृष्ण द्वारा पूजित हों। एकमात्र श्रीराधा ही रस की अम्बुधि हैं सभी
प्राणियों को सच्चा सुख देने वाली भी एकमात्र श्रीकृष्ण प्रिया राधा
ही हैं। ब्रजमंडल की अधीश्वरी श्री राधा अत्यन्त ही कृपालु हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-070/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-072/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.