# मैं तेरी तू मेरी, मेरी राधे मेरी।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-067
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-067/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 140–141

मैं तेरी तू मेरी, मेरी राधे मेरी।
मैं हूँ राधे तेरी चेरी,
तू है स्वामिनि मेरी, मेरी राधे मेरी।
मो पै कृपा भई नित तेरी,
मानी नहिं बुधि मेरी, मेरी राधे मेरी।
बनी रही विषयन की चेरी,
ऐसी दुर्मति मेरी, मेरी राधे मेरी।
योनि लक्ष चौरासी तेरी,
भई दुर्दशा मेरी, मेरी राधे मेरी।
यामें कारण माया तेरी,
मारी मति सोइ मेरी, मेरी राधे मेरी।
शक्ति महामाया है तेरी,
शक्ति परम लघु मेरी, मेरी राधे मेरी।
बनि असहाय पाय दुख चेरी,
लखहु अबहुँ ढिग मेरी, मेरी राधे मेरी।

सब जग कह हौं हौं सखि तेरी,
दशा जान तू मेरी, मेरी राधे मेरी।
पावूँ कृपा नेकु जो तेरी,
बिगरी बनि जाय मेरी, मेरी राधे मेरी।
लई “कृपालु” शरण अब तेरी,
कबहुँ बने तू मेरी, मेरी राधे मेरी॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्रीराधे! मैं एकमात्र तुम्हारी ही हूँ। तुम ही एकमात्र
मेरी हो। राधे! मैं तुम्हारी दासी हूँ, तुम मेरी स्वामिनी हो। राधे!
तुमने सदैव ही मुझ पर कृपा की किन्तु मेरी मायिक बुद्धि ने कभी
तुम्हारी कृपा का आभार नहीं माना। मेरी दुर्बुद्धि की यह दशा है
कि निरन्तर विषयों में ही रची पची रही। इसी कारण चौरासी लाख
योनियों में मेरी अत्यन्त दुर्दशा हुई। इसका कारण तुम्हारी माया ही
है। इस माया ने ही मेरी बुद्धि को नष्ट किया है। हे राधे! तुम्हारी
माया अत्यन्त शक्तिमती है, उसके समक्ष मेरी शक्ति तो कुछ भी
अर्थ नहीं रखती। तुम्हारी दासी अत्यन्त असहाय होकर दुःख पा
रही है। अब तो कृपा कर मेरी ओर दृष्टिपात करो। सम्पूर्ण संसार
यही कहता है कि मैं तुम्हारी सखी हूँ किन्तु मेरी दयनीय दशा को
तो तुम ही जानती हो। हे राधे! यदि किसी भी प्रकार से तुम्हारी
किंचित् कृपा-दृष्टि हो जाये तो मेरी सदा-सदा की बिगड़ी बन
जाये। “श्री कृपालुजी” कहते हैं कि मैंने तो अब तुम्हारी ही शरण
ग्रहण की है। कभी तो तुम मेरी भी बनोगी।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-066/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-068/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.