# कैसी माँ तू श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-062
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-062/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 132–134

कैसी माँ तू श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
हौं हौं तेरा ही सुत श्यामा,
यह कह तव श्रुति श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
पुनि कत मोहिं भुलायेहु श्यामा,
माँ करुणामयी श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
विष्ठा विषय खात नित श्यामा,

भ्रमत जगत नित श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
लख चौरासी तनु धरि श्यामा,
लह्यो दुसह दुख श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
तव दासी माया ने श्यामा,
हर्यो ज्ञान मम श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
तनु को “मैं” माना मैं श्यामा,
भूल्यो तुम मम श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
जग सुख है मृग जल ज्यों श्यामा,
यह नहिं माना श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
गुरु की कृपा भई जब श्यामा,
तब जाना अब श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
मैं हूँ अंश तिहारोइ श्यामा,
तू मम अंशी श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
अब “कृपालु” नहिं छोडूँ श्यामा,
पाछा तोरा श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त श्रीराधा को प्रेमपूर्ण उपालम्भ देता हुआ कहता
है-हे श्रीराधे! तुम तो जगज्जननी कहलाती हो परन्तु मुझे आश्चर्य
होता है तुम कैसी माँ हो? तुम्हारा वेद कहता है- मैं तुम्हारा पुत्र
हूँ। पुनः हे करुणामयी माँ श्यामा! तुमने मुझे किस प्रकार भुला
दिया। हे राधे! मैं कब से विषयों की विष्ठा को खाता हुआ संसार
में भटक रहा हूँ। हे राधे! मैंने चौरासी लाख शरीर धारण कर
असहनीय दुःखों को सहन किया है। तुम्हारी दासी माया ने मेरा
समस्त ज्ञान नष्ट कर दिया। मैंने शरीर को आत्मा मानकर शरीर के

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

ही विषयों का संग्रह करने में अपना अमूल्य जीवन नष्ट कर दिया।
मैं आत्मा के स्वरूप को भूल गया। आत्मा की आत्मा तुम हो और
तुम्हारे द्वारा ही मुझे सच्चा सुख प्राप्त होगा, इसका ज्ञान विस्मृत हो
गया। मैंने सांसारिक सुखों की नश्वरता को नहीं जाना। मृगतृष्णा
के समान मेरी प्यास कभी शान्त नहीं हुई। जब गुरु की कृपा मुझे
प्राप्त हुई तब मैं जान सका कि आत्मा की सर्वस्व तो एकमात्र तुम
ही हो। हे राधे! मैं तुम्हारा अंश हूँ, तुम मेरी अंशी हो। हे कृपालु!
अब जब मैंने तुम्हें अपना समझ लिया तो कदापि तुम्हारा पीछा
नहीं छोड़ सकता।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-061/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-063/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.