# अपनी ओर लखु राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-058
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-058/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 126–127

अपनी ओर लखु राधे, राधे राधे राधे।
हौं तो विमुख सदा ते राधे,
जानूँ नहिं तोहिं राधे, राधे राधे राधे।
तेरी माया ने मोहिं राधे,
बहुत सताया राधे, राधे राधे राधे।
लख चौरासी तनु धरि राधे,
अति दुख पाया राधे, राधे राधे राधे।
काऊ ने न बताया राधे,
तेरी जीवन राधे, राधे राधे राधे।
अगनित जनम पाप किये राधे,
निशि दिन छिन छिन राधे, राधे राधे राधे।
स्वर्गहु सुख भोगे सब राधे,
सब झूठे सुख राधे, राधे राधे राधे।
गुरु ने मरम बतायो राधे,
तेरी स्वामिनि राधे, राधे राधे राधे।
पै लखि पायो नहिं तोहिं राधे,
भई निराशा राधे, राधे राधे राधे।
तब गुरु ने समुझाया राधे,
राधे नामहिं राधे, राधे राधे राधे।
लै अवलंब नाम को राधे,
अब भये निर्भय राधे, राधे राधे राधे।

कबहूँ तो “कृपालु” छवि राधे,
दिखरैहौ तुम राधे, राधे राधे राधे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त प्रार्थना करते हुए कहता है-हे श्रीराधे! मेरी
ओर न देखकर अपनी ओर ही देखो। मैं तो मायाधीन होने के
कारण सदा से ही तुमसे विमुख हूँ। भला मैं तुम्हें जानने में समर्थ
कैसे हो सकता हूँ? हे श्रीराधे! मैं तुम्हारी माया द्वारा बहुत पीड़ित
किया गया हूँ। इसी माया के कारण मैंने चौरासी लाख शरीर धारण
किये। मैंने अभी तक अत्यन्त दुःख ही दुःख पाये हैं। मुझे यह
किसी ने नहीं बताया कि मुझे जीवन प्रदान करने वाली एकमात्र
तुम्हीं हो। तुमसे विमुख होकर अनन्त जन्मों में मैंने निरन्तर पाप ही
पाप किये। स्वर्ग के सुख भी मैंने भोगे हैं वे सब भी मिथ्या ही हैं।
गुरु द्वारा मुझे यह ज्ञात हुआ कि तुम ही मेरी स्वामिनी हो। अभी
तक मैंने कहीं तुम्हारी एक झलक भी नहीं पाई। अतः निराश हो
गया। गुरु ने इस रहस्य का उद्घाटन किया कि श्रीराधा का नाम ही
उनका निवासस्थान है। अब गुरु की कृपा से तुम्हारे नाम का आश्रय
लेकर हम निर्भय हो गये हैं। हे “कृपालु” श्रीराधे! मुझे विश्वास है
कि कभी तुम अपनी मनमोहिनी रूप सुधा का पान हमें भी
कराओगी।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-057/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-059/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.