# कहु माधो सों ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-050
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-050/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 109–113

कहु माधो सों ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
हमहिं योग नहिँ चाहिय ऊधो,
हम अति सूधी ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
प्रथम भोग दिये वाने ऊधो,
सरस रास रस ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
अब मोहिं योग सिखावन ऊधो,
पठयो ठग तोहिं ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
चित लै गयो हमारो ऊधो,
बरबस निज सँग ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
चित्तवृत्ति रोकन हित ऊधो,
होत योग पथ ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
याते जाय मधुपुरी ऊधो,

लावहु मम चित ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
एक बात औरहु सुनु ऊधो,
नित्य युक्त हम ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
साधन सिद्धि देत हैं ऊधो,
सिद्धि न साधन ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
तुमहिं बनायो बुद्धू ऊधो,
तुमहूँ बनि गये ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
वे बिहरें कुबरी सँग ऊधो,
योग उनहिं चह ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो।
हम “कृपालु” नहिं कछु चह ऊधो,
मम पिय मम सँग ऊधो, ऊधो ऊधो ऊधो॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—ब्रजगोपियाँ उद्धव से कहती हैं-हे उद्धव! श्रीकृष्ण
से जाकर कहना-हमें योग की आवश्यकता नहीं है। हम तो अत्यन्त
ही भोली-भाली हैं। हे उद्धव! प्रथम तो तुम्हारे मित्र श्रीकृष्ण ने
हमें अत्यन्त ही सरस रास-रस प्रदान किया। अब वे कपटी कृष्ण
तुम्हें भेजकर हमें योग की शिक्षा देना चाहते हैं। हमारे चित्त को वे
चुराकर अपने साथ ले गये। योगमार्ग तो चित्तवृत्तियों के निरोध का
ही मार्ग है। अब हमारा चित्त ही हमारे पास नहीं है तो हम निरोध
किसका करेंगी? अतः प्रथम तो तुम मथुरा जाकर हमारा चित्त हमें
वापस लाकर दो तब हम उसका निरोध करें। उद्धव! हम यदि
वियुक्त होते तो योग धारणा के द्वारा ईश्वर से युक्त होने का प्रयत्न
करते, हम तो सदैव ही श्रीकृष्ण से युक्त हैं। साधना से सिद्धि प्राप्त
होती है, न कि सिद्धि से साधना। तुम्हारे मित्र ने यहाँ भेजकर

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

तुम्हारे साथ छल किया है। तुम उनके छलपूर्ण व्यवहार को समझ
नहीं सके। श्रीकृष्ण मथुरा में कुब्जा के साथ भोग-रत हैं; अतः
योग की आवश्यकता तो इस समय उनको ही है। श्री कृपालुजी
कहते हैं- हे उद्धव! हम श्रीकृष्ण से या तुमसे कोई भी अपेक्षा
नहीं रखतीं। हमारा प्रियतम तो निरन्तर ही हमारे साथ-साथ रहता
है।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

युगल-शतक
श्री राधा
माधुरी

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-049/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-051/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.