# मैं हूँ तेरा पिय तू प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-043
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-043/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 96–98

मैं हूँ तेरा पिय तू प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
लँगर न मैं कोइ ऐरी गैरी नारी,
जा जा जा जार बनवारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
ब्रह्म नपुंसक कह श्रुति चारी,
कोउ न बने तव प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
तेरे मात पिता सुत नारी,
कोउ नहिं कह श्रुति चारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
तू का जाने रति रस नारी,
तू ग्वारिया अनारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
जहँ कहुँ लख तू सुन्दर नारी,
कह तू ही मम प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
तनु कारी करतूतिहुँ कारी,
जानति सब ब्रज नारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
मीठी बोल मोर ज्यों प्यारी,
खाय सर्प विषधारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
त्यों तव बोल सरस अति प्यारी,
उर अति कपट बिहारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

तो को दे ब्रजनारी सारी,
“दारी के” कहि गारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
तबहुँ “कृपालु” कहत तू प्यारी,
पुनि दे मीठी गारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—श्रीकृष्ण ने बेधड़क होकर किसी गोपी से कहा-
मैं तेरा प्रियतम हूँ। तू मेरी प्रेयसी है। गोपी ने श्रीकृष्ण की रसपूर्ण
शब्दावली सुनकर उत्तर दिया-अरे नटखट! मैं कोई ऐसी वैसी स्त्री
नहीं हूँ। तुम तो पराई स्त्रियों से प्रेम करते फिरते हो। मेरे निकट से
चले जाओ। चारों वेद कहते हैं कि ब्रह्म तो न स्त्री है, न पुरुष, वह
तो नपुंसक है। फिर नपुंसक की स्त्री बनना कौन स्वीकार करेगा?
चारों वेद यह भी कहते हैं कि तुम्हारे न तो कोई माता-पिता हैं, न
ही पुत्र अथवा स्त्री। तुम स्त्रियों की प्रेम-पिपासा को कैसे पूर्ण कर
सकते हो? तुम तो गायों को चराना ही जानते हो। जहाँ कहीं भी
किसी सुन्दर स्त्री को देखते हो तुम्हें लोभ उत्पन्न हो जाता है और
उससे कहने लगते हो कि बस! तू ही तो मेरी प्रेयसी है। हे कृष्ण!
तुम्हारा शरीर तो काला है ही, करतब भी काले ही हैं। सभी ब्रज-
गोपियाँ तुमसे भली भाँति परिचित हैं। हे श्यामसुन्दर! तुम्हारी वाणी
तो मोर की वाणी जैसी मधुर है परन्तु हृदय कुटिल है। मोर का
आहार विष से युक्त सर्प ही तो होता है। इसी प्रकार से तुम्हारा भी
हाल है। मुख से तो मधुर वचन बोलते हो परन्तु हृदय अत्यन्त
कपट से परिपूर्ण है। समस्त ब्रजगोपियाँ तुम्हें “दारी के” कहकर
गाली देती हैं। श्री कृपालुजी कहते हैं कि तुम्हारे ऊपर उनकी

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

गालियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता अपितु उत्तर में कहते हो कि
मुझे तेरी गाली बहुत मीठी लगती है; पुनः दे।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-042/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-044/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.