# प्यार वार तू का जाने कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-042
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-042/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 94–96

प्यार वार तू का जाने कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
देनो प्यार रसिक जन माना,
लेनो जाना कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तूने चोरी करनो जाना,
दधि माखन पट कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
सब कहुँ दुख देनो ही जाना,
सुख देना नहिं कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तूने झूठ बोलनो जाना,
मैया हूँ ते कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तूने बात बनानो जाना,
सखन सखिन सों कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तूने आँखि मारनो जाना,
छोटा खोटा कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
लूटि लूटि दधि खाना जाना,
लखि इकली सखि कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
मुरली बजानो तूने जाना,
मोहे शिव शुक कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
स्वार्थ सिद्ध करनो भी जाना,
निज माया ते कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
सखि सँग नर्तन तूने जाना,
रात रात भर कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

हमने तो “कृपालु” यह जाना,
भक्तवश्य तू कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—कोई ब्रजगोपी श्रीकृष्ण से कह रही है-अरे कन्हैया!
तुम प्यार करना क्या जानो तुम्हारे रसिक-जन ही कहते हैं कि देना
प्यार है। तुम तो सबसे लेते ही हो। घनानंद कहते हैं—तुम कौन
सी पाटी पढ़े हो लला, मन लेहु पै देहु छटांक नहीं।कन्हैया!
तुमने ब्रज गोपियों के घरों में अपने शैशव से ही दही, मक्खन एवं
वस्त्रों की चोरी की। तुमने कभी किसी को सुख नहीं दिया। सबको
दुःख ही दुःख दिया। अरे कृष्ण! बचपन से ही तुम्हारी झूठ बोलने
की आदत है। अपनी मैया यशोदा से भी तुम कभी सच नहीं बोले।
हे कन्हैया! अपने मित्र ग्वाल बालों से, जो तुम्हें प्राणों से भी अधिक
प्रेम करते हैं, उनसे भी तुम झूठी-मूठी बातें बनाते रहते हो। सखियों
से भी झूठ बोलते हो। अरे छोटे से कन्हैया! तुम बड़े ही खोटे हो।
ब्रजबालाओं को अपने नेत्रों से घायल करते रहते हो। यदि कोई
गोपी मार्ग में अकेली ही मिली तो उसका दही लूटकर खा लेते
हो। अपनी मुरली बजाकर शिव शुक जैसे परमहंसों को भी मोहित
कर लेते हो। अपनी योगमाया द्वारा अपने स्वजन (यशोदा आदि)
को भी मोहित कर स्वार्थ सिद्ध करने में तुम बहुत चतुर हो। रात्रि
में वृन्दावन के सुन्दर कुंजों में सखियों के साथ नृत्य करने में तो
तुम अत्यन्त ही प्रवीण हो। अन्त में श्री कृपालुजी अपना मत प्रकट
करते हुए कहते हैं कि हे कृष्ण! अपनी समस्त लीलाएँ तुम एकमात्र
भक्त वत्सलता के कारण ही करते हो। भक्तों के नाना प्रकार के
भावों की पूर्ति ही तुम्हारी लीलाओं द्वारा होती है। माखन चोरी,

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

चीर हरण, दधि लूटना, मुरली बजाना, रास करना आदि सभी
लीलाएँ भक्तों की इच्छा पूर्ण करने के लिये ही की गईं क्योंकि श्री
कृष्ण भक्तवश्य हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-041/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-043/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.