# तू है को री ओरी ब्रज गोरी, गोरी गोरी गोरी।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-038
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-038/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 86–88

तू है को री ओरी ब्रज गोरी, गोरी गोरी गोरी।
वारौँ रति छवि लखि छवि तोरी,
एतिक सुन्दरि गोरी, गोरी गोरी गोरी।
तोरी सुंदरता सम तोरी,

लग सुंदरता गोरी, गोरी गोरी गोरी।
लखतहिं तूने मम चित चोरी,
जादूगरनी गोरी, गोरी गोरी गोरी।
काकी है गोरी तू छोरी,
कौन गाम रह गोरी, गोरी गोरी गोरी।
मैं हूँ भानुभूप की छोरी,
बरसाने की गोरी, गोरी गोरी गोरी।
नाम बता टुक लखु मम ओरी,
नाम राधिका गोरी, गोरी गोरी गोरी।
मोरी तोरी बनि जाय जोरी,
जो माने तू गोरी, गोरी गोरी गोरी।
हौं तो बनन चहौं पिय तोरी,
सदा सदा को गोरी, गोरी गोरी गोरी।
तूने हूँ तो मम चित चोरी,
भूली तनु सुधि गोरी, गोरी गोरी गोरी।
युग युग जिय “कृपालु” दोउ जोरी,
पिय हरि प्यारी गोरी, गोरी गोरी गोरी॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—श्रीकृष्ण ने प्रथम बार श्रीराधा का दर्शन किया
उनके रूप पर मुग्ध हुए वे उनसे उनका परिचय पूछ रहे हैं। हे
ब्रजसुन्दरी! तुम कौन हो? तुम्हारी शोभा को देखकर तो मैं रति
की सुन्दरता को भी न्यौछावर कर सकता हूँ। हे गौरवर्ण वाली
सुन्दरी! तुम इतनी अधिक सुंदर हो कि तुम्हारे सौन्दर्य की उपमा
तुम्हारे ही सौन्दर्य से की जा सकती है। हे ब्रजगोरी! तुमने अपने

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

प्रथम दर्शन में ही- अपने रूप का जादू मुझ पर डाल दिया है।
वस्तुतः तुम तो जादूगरनी ही प्रतीत होती हो। तुम किसकी पुत्री
हो? किस ग्राम में वास करती हो? श्रीराधा ने उत्तर दिया। मैं
वृषभानु की पुत्री हूँ और बरसाना ग्राम में रहती हूँ। पुनः श्रीकृष्ण
ने राधा से कहा-तनिक मेरी ओर देखकर अपना नाम तो बताओ।
श्रीराधा ने कहा-मेरा नाम राधा है। श्रीकृष्ण ने राधा से पुनः
कहा-यदि तुम्हें मेरी बात स्वीकार हो तो मैं तुम्हारे साथ अपना
विवाह करना चाहता हूँ। मेरी तुम्हारी जोड़ी बड़ी सुन्दर प्रतीत
होगी। श्रीराधा कहती हैं-मैं तो सदा के लिये ही तुम्हारी बनना
चाहती हूँ। तुमने भी मेरा चित्त चुरा लिया है। मैं अपनी सारी
सुध-बुध भूल चुकी हूँ। श्री कृपालुजी युगल जोड़ी को आशीर्वाद
देते हुए कहते हैं कि यह प्रिया-प्रियतम की जोड़ी अमर रहे।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-037/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-039/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.