# चोर सिरमोर काहे चोरा चित मोर।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-033
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-033/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 79–80

चोर सिरमोर काहे चोरा चित मोर।
दे दे दे दे चित न सता रे चितचोर।।
सखी ने प्रशंसा कीनी भूरि भूरि तोर।
वाने कही तू है रूप रस सिरमोर।।
यमुना नहाने के बहाने गई भोर।
तहँ देखा तोहिं ठढ़ो नंद किशोर।।
तेरे रोम रोम रस चुवे था अथोर।
पी रही थी तभी तूने देखा दृग कोर।।
लिय दृग कोर ते ही पिया चितचोर।
मैं तो भइ प्रेम रस मदिरा विभोर।।
बरबस तूने लिया मोरा सब छोर।
अब पुनि पुनि उठे उर पीर घोर।।
तू ही तू ही दीखे जित देखूँ चहुँ ओर।
कैसा ये लगाया रोग उर बरजोर।।
पग भूले गति कैसे जावूँ निज पोर।
नित का “कृपालु” ते ले अब नाता जोर।।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—कोई गोपी श्रीकृष्ण के नटखटपने से खीझकर कहती
है-अरे चोरों के शिरोमणि! तुमने मेरा चित्त क्यों चुराया? अरे
चितचोर! मेरे चित्त को वापस कर दे। मुझे अधिक न सता। मेरी
सखी ने मुझसे तेरी प्रशंसा की थी। वह तेरे रूप-रस में डूबी हुई
थी; अतः उसकी बातों में आकर मैं भी तुझे देखने के लिये प्रातःकाल

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

होते ही स्नान के बहाने से यमुना के तट पर पहुँच गई। मैंने उस
स्थान पर तुझे खड़ा हुआ पाया। हे चंचल! तेरे प्रत्येक रोम से रस
टपक रहा था। मैं उस रस का पान कर रही थी। उसी समय
अचानक तूने कटाक्षपात किया। तब मैंने तेरी दृष्टि से भी उसी
रस का पान किया। उस दृष्टि को देखते ही मैं प्रेम-रस मदिरा से
मत्त हो उठी। तूने मेरा तन, मन, प्राण (मेरा सर्वस्व) ही मुझसे
छीन लिया। अब तो असह्य पीड़ा ने मेरे हृदय को घेर लिया है।
जिधर दृष्टि डालती हूँ-तू ही तू दिखाई देता है। अचानक मुझे यह
प्रेम-रोग लग गया है। अब तो मेरे पैर घर की तरफ चलना ही
नहीं चाहते। श्री कृपालुजी कहते हैं- हे सखि! यह सम्बन्ध तो
सदा के लिये हो गया। अतः तू भी अपना नित्य सम्बन्ध श्रीकृष्ण
से ही जोड़ ले।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-032/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-034/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.