# भले हैं बुरे हैं हैं तेरे, तेरे तेरे तेरे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-019
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-019/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 50–52

भले हैं बुरे हैं हैं तेरे, तेरे तेरे तेरे।
वचन वेद में है यह तेरे,
सबै जीव सुत तेरे, तेरे तेरे तेरे।
श्रुति कह बिना अनुग्रह तेरे,
जानि न सक सुत तेरे, तेरे तेरे तेरे।
इक ते इक बढ़ि सुत सब तेरे,
परम भक्त हैं तेरे, तेरे तेरे तेरे।
जाने कोऊ जनाये तेरे,
अहै हाथ सब तेरे, तेरे तेरे तेरे।
ज्ञान दिये अब रसिकन तेरे
एक श्याम हैं तेरे, तेरे तेरे तेरे।
चरन शरन तब आये तेरे,
सब तजि बनि गये तेरे, तेरे तेरे तेरे।
नाम गुनन गावत अब तेरे,
धरत ध्यान नित तेरे, तेरे तेरे तेरे।

नामहिं रह तू कह जन तेरे,
नाम बना दे तेरे, तेरे तेरे तेरे।
कबहुँक बनि जैहैं हम तेरे
यह आशा बल तेरे, तेरे तेरे तेरे।
हैं “कृपालु” जो निज जन तेरे,
सोइ प्रेम दे तेरे, तेरे तेरे तेरे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त कहता है-हे श्रीकृष्ण! हम अच्छे या बुरे जैसे
भी हैं हैं तो तुम्हारे ही। वेद में तुमने कहा है-अमृतस्य वै पुत्राः
अर्थात् सभी जीव तुम्हारी सन्तान हैं। वेद यह भी कहता है कि
तुम्हारी अनुकम्पा के बिना तुम्हारा अंश जीव तुम्हें जान नहीं सकता।
मैं स्वीकार करता हूँ कि संसार में तुम्हारे जीव तुम्हारे प्रति भक्तिमान
हैं। उन भक्तों में सभी एक दूसरे से बढ़कर हैं; किंतु इतना भी
निश्चित है कि तुम्हारे जनाने से ही किसी ने तुम्हें जाना है।
सोइ जानइ जेहि देहु जनाई।
अतः किसी भी जीव को तुम जैसा चाहो बना सकते हो।
तुम्हारे लिये क्या कठिन है। मुझे तो तुम्हारे प्रेमीजनों ने यही बताया
है कि एक श्रीकृष्ण ही तुम्हारे हैं। मैंने उन रसिकजनों की बात
मानकर, सबका आश्रय त्यागकर, अब तुम्हारे चरणों की शरण
ग्रहण की है। अब तो हम निरन्तर तुम्हारा ही गुणगान करते हैं। मन
से भी सतत् तुम्हारा ही ध्यान चिन्तन करते हैं। तुम्हारे भक्तों के
कथनानुसार तुम्हारे नाम में ही तुम्हारा वास है। नाम लेकर जीव
तुम्हारी कृपा को प्राप्त कर लेता है। (बाल्मीक इस तथ्य के प्रमाण

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

स्वरूप हैं, ध्रुव, प्रह्लाद, मीरा ने भी तुम्हें नाम के द्वारा प्राप्त किया)
ध्रुव सगलानि जपेउ हरि नामू, पायेउ अचल अनूपम ठामू।
तुम्हारे नाम के बल पर हमें भी विश्वास है कि कभी हमें भी
तुम्हारी कृपा प्राप्त होगी। हे कृपालु! तुम्हारे अपने प्रेमी-जन ही
किसी को तुम्हारा प्रेम प्रदान कर सकते हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-018/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-020/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.