# राधा गोविंद गीत

Source edition — see contributor credits

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-source-page-204
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-204/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 204–204

राधा गोविंद गीत
नाना पुराण वेद गोविन्द राधे।
मत सम्मत यह ग्रन्थ बता दे॥
सब वैष्णवाचार्य गोविन्द राधे।
मतों का समन्वय ग्रन्थ में बता दे॥
ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दोहों के रूप में, दो भागों में प्रकाशित, यह एक
अद्वितीय एवं अनुपमेय ग्रन्थ है। वेद, पुराण, शास्त्र सभी का मन्थन करके ज्ञान
के अगाध अपरिमेय समुद्र से आचार्य श्री ने कुछ रत्न निकालकर सामने रख
दिये। इतनी सरल भाषा है जो सर्वधारण को भी ग्राह्य है। वेदव्यास ने वेदों को
सरल रूप में पुराण के रूप में प्रगट किया, किन्तु “राधा गोविन्द गीत” में तो
सभी शास्त्रों, वेदों पुराणों का सार है। आश्चर्य की बात तो यह है कि सभी
दोहे चलते फिरते ही हँसी खेल में ही बने हैं। भगवत्क्षेत्र सम्बन्धी कोई भी
प्रश्न ऐसा नहीं है जिसका उत्तर इसमें न हो। सौभाग्यशाली पाठक जब कभी
इसे पढ़ेंगे तब स्वयं अनुभव करेंगे कि कितनी बड़ी ज्ञान राशि उनके हाथ में
है
जो अगणित जन्म माथा पच्ची करने के बाद भी प्राप्त न हो पाती। कलियुग
में दैहिक, दैविक भौतिक तापों से तपे हुये जीवों के लिये यह ग्रन्थ अत्यधिक
उपयोगी है।
भक्ति शतक
श्री राधाकृष्ण संबंधी भक्ति मार्गीय सिद्धान्तों से युक्त
इस ग्रन्थ में 100 दोहे हैं। प्रत्येक दोहे की व्याख्या भी
लिखी गई है। सभी शास्त्रों वेदों का सार इन दोहों में
लिख दिया गया है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-203/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-205/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.