# दोष सबै मम श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-091
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-091/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 183–185

दोष सबै मम श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
तुम तो सदा सदा ते श्यामा,

रहीं वत्सला श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
रहीं सर्वव्यापक पुनि श्यामा,
सकल जगत महँ श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
पुनि बैठीँ सब उर पुर श्यामा,
अंतर्यामिनि श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
यह सब जानत यद्यपि श्यामा,
तदपि न मानत श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
प्रणत पतित हित तुम नित श्यामा,
बनतिं कल्पतरु श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
क्रंदन करुण सुनत ही श्यामा,
भाजतिं पिय तजि श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
तुम मूरति करुणा की श्यामा,
अस कह रसिकन श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
तुम ही एक जगत महँ श्यामा,
अधम उधारिनि श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
द्रवहु सदा बिनु सेवा श्यामा,
एकमात्र तुम श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
काहुहिँ बल है काहुहिँ श्यामा,
मोरे बल तुम श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
कृपा अकारण कर जो श्यामा,
तुम बिनु को अस श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
नाम “कृपालु” मृषा मम श्यामा,
तुम कृपालु हो श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ— भक्त जगज्जननी श्री राधा के प्रति अपने
हृदय के भाव प्रकट करते हुए कह रहा है- हे दीनवत्सला

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

राधे! सारा दोष मेरा ही है तुम समस्त जगत् में व्यापक होने के
साथ ही सबके हृदय में वास करने से अन्तर्यामिनी भी हो। मैं
जानता हूँ, किंतु मानता नहीं। जो पतितजन तुम्हारे प्रति शरणापन्न
हो जाते हैं, उनके लिये तुम निरन्तर कल्पतरु के समान उनके
मनोवांछित पदार्थ (भुक्ति, मुक्ति एवं श्री कृष्ण-प्रीति) प्रदान
करने में सक्षम हो। अधम प्राणियों का करुण- क्रन्दन सुनते ही
तत्क्षण गोलोक से अपने प्राण प्रियतम का भी परित्याग कर
उनके निकट दौड़ी चली आती हो। रसिक जन तुम्हें करुणा की
मूर्ति ही बताते हैं। अधमों का उद्धार तुम्हारे अतिरिक्त और
कौन करने में समर्थ है? एकमात्र तुम ही ऐसी कोमल-हृदया
हो जो बिना सेवा के ही दीनों पर द्रवीभूत हो जाती हो। हे
किशोरी! किसी को किसी अन्य शक्ति का भरोसा होगा, मेरे
लिये तो तीनों लोकों में एकमात्र तुम्हारा ही बल है। तुम्हारे
अतिरिक्त और कोई ऐसी भगवदीय शक्ति नहीं जो बिना कारण
के कृपा कर सके।“कृपालु”कहते हैं- मेरा नाम कृपालु तो
झूठा है, वस्तुतः कृपालु तो एकमात्र तुम ही हो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-090/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-092/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.