# तेरी ही तो हूँ मैं राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-090
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-090/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 182–183

तेरी ही तो हूँ मैं राधे, राधे राधे राधे।
तेरी ही थी आगे भी रहूँगी तेरी राधे,
यह प्रतीति उर राधे, राधे राधे राधे।
तू ही मेरी गति तू ही मेरी मति राधे,
तू ही मेरी रति है राधे, राधे राधे राधे।
पतितन हित नहिं कहुँ कोउ राधे,
पतितपावनी राधे, राधे राधे राधे।
हौं हौं एक अकिञ्चन राधे,
चरण शरण दे राधे, राधे राधे राधे।
मम रसना तो माने राधे,
लेय नाम तव राधे, राधे राधे राधे।
पै यह मन नहिं माने राधे,
कर मनमाना राधे, राधे राधे राधे।
बहु विधि येहि समुझायेउँ राधे,
हार्यो सब विधि राधे, राधे राधे राधे।

तव माया मोह्यो मन राधे,
बरजु याय तू राधे, राधे राधे राधे।
है “कृपालु” मन ही तो राधे,
कर्ता धर्ता राधे, राधे राधे राधे।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त कहता है- हे श्री राधे! मैं एकमात्र
तुम्हारी ही हूँ, तुम्हारी ही थी तथा सदा तुम्हारी ही रहूँगी। मेरे
हृदय में यह विश्वास है कि एकमात्र तुम ही मेरी आश्रय स्वरूपा
हो। तुम ही मुझे शुद्ध बुद्धि प्रदान करने वाली हो तथा तुम ही
अमूल्य श्री कृष्ण-प्रेम का वितरण करने वाली हो। हे पतितों
को पवित्र करने वाली राधे! पतितजनों के लिये तो कहीं भी
कोई आश्रय दाता नहीं है। राधे! मैं सर्वथा अकिंचन हूँ; अतः
अपने चरणों की शरण प्रदान करो। मैं जिह्वा से तो तुम्हारा नाम
लेता हूँ परन्तु मन से मनमानी ही करता हूँ। मैं तो अनेक प्रकार
से इस मन को समझाकर थक गया। तुम्हारी माया से मुग्ध हुए
इस मन को मैं नहीं जीत सका। तुम ही इसे भय दिखाकर
अपने आधीन कर लो। मन ही कर्ता, भोक्ता है। जब मन तुम्हारा
बन जायेगा तो फिर मैं सदा के लिये कर्मबंधन से मुक्त होकर
तुम्हारा ही बन जाऊँगा।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-089/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-091/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.