# अस सुकुमारी प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-076
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-076/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 157–158

अस सुकुमारी प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
योगिहुँ चह पद रज बनवारी,
सोउ चह पद रज प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
मदनहुँ मन मोहन बनवारी,
तिन मन मोहिनि प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
सुखहुँ देत सुख जो बनवारी,
पावत दुख बिनु प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
वा पर बलिहारी बनवारी,
जो भज प्यारी प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
वाके पाछे चल बनवारी,
जासु प्यार पद प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
पाछे चल सँग सँग बनवारी,
गावत गुनगन प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
अइहैं आपु भाजि बनवारी,
भज मन निशिदिन प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
कबहुँ “कृपालु” पक्ष बनवारी,
पक्ष नित्य मम प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—मेरी सुकुमारी राधा का गौरव अद्भुत है।
जिन श्री कृष्ण की चरण-रज को योगीजन भी चाहते रहते हैं,
वे ही श्री कृष्ण प्रिया राधा की पावन पद-रज प्राप्त करने को
सदा लालायित रहते हैं। मनमोहन श्रीकृष्ण कामदेव के मन को

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भी मोहित करने में समर्थ हैं परन्तु श्री राधा उन श्री कृष्ण के
मन को भी मोहित कर लेती हैं। सुख को भी सुख प्रदान करने
वाले श्री कृष्ण बिना राधा के अत्यन्त दुखित हो जाते हैं। जो
भक्त-जन श्री राधा का स्मरण, वंदन करते हैं, उन पर श्री कृष्ण
अपना सर्वस्व निछावर करते हैं। जो भी प्राणी श्री राधा पादारविंद
में अपनी प्रीति जोड़ते हैं, श्री कृष्ण सदा उनके पीछे पीछे
चलते हैं। जब भक्त श्री राधा का गुणगान करते हैं तब श्री कृष्ण
उनके अनुगत हो जाते हैं। अरे मन! तू निरन्तर श्री राधा की
भक्ति कर। श्री कृष्ण तो स्वतः ही भागकर तेरे निकट आ जायेंगे।
“कृपालु”कहते हैं कि हम तो नित्य ही श्री राधा के पक्ष में
रहते हैं। कभी कभी श्री कृष्ण के पक्ष में भी हो जाते हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-075/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-077/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.