# छिन छिन भज मन राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-071
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-071/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 148–150

छिन छिन भज मन राधे, राधे राधे राधे।
ब्रह्मा विष्णु शंभु भज राधे,
सनकादिक भज राधे, राधे राधे राधे।
उमा रमा हूँ नित भज राधे,
जनकादिक भज राधे, राधे राधे राधे।
परमहंस शुकदेवहुँ राधे,
मुर्छित हों सुनि राधे, राधे राधे राधे।
अष्ट सखिन ललितादिक राधे,
अष्टयाम भज राधे, राधे राधे राधे।
ब्रज की सब ब्रजबनितनि राधे,
काज करत भज राधे, राधे राधे राधे।
ब्रह्म ज्ञानी ध्यानी राधे,
ब्रज तरु बनि भज राधे, राधे राधे राधे।
साधन सिद्ध मुक्त भज राधे,
नित्य सिद्ध भज राधे, राधे राधे राधे।
औरन की का कहिये राधे,
ब्रह्म श्याम भज राधे, राधे राधे राधे।
रूपध्यानयुत मुरलिहिँ राधे,
गावत गुन गन राधे, राधे राधे राधे।
शरणागत पतितन कहँ राधे,
पावन कर द्रुत राधे, राधे राधे राधे।

मन “कृपालु” तू भी भज राधे,
भुक्ति मुक्ति तज राधे, राधे राधे राधे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त कहता है- हे मेरे मन! तू क्षण क्षण
श्री राधा माधुरी (नाम, रूप, लीला, गुण, धाम आदि) का ही
अवलम्बन ले। साधारण जीव की तो बात ही क्या- स्वांश-
ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव भी निरन्तर श्री राधा के ही चरणों का
चिन्तन करते हैं। सनकादि ब्रह्मर्षि गण भी श्री राधा के शरणागत
रहते हैं। शिव की शक्ति उमा, विष्णु की अर्धांगिनी लक्ष्मी भी
श्री राधा शक्ति पर आधारित हैं। विदेह जनक ने भी सीता के
रूप में श्री राधा का ही लालन किया। परमहंस शुकदेव भी
निरन्तर समाधि में अपने मन को लीन कर श्री राधा चरणाम्बुज
की ही उपासना करते हैं। अंगभूता ललितादिक अष्ट सखियाँ
निरन्तर निशिदिन श्री राधा का ही सेवन करती हैं। ब्रज में
अवतीर्ण हुई ब्रज गोपियों ने भी अपने जीवन में इसी आदर्श
की स्थापना की-““या दोहने वहनने-----।””ब्रह्मज्ञानियों एवं
ध्यान योगियों ने ब्रज में वृक्ष बनकर श्री राधा की आराधना
की। जो साधना द्वारा सिद्ध बने हैं तथा जो जीवन्मुक्त पुरुष हैं,
वे भी अपनी गति मति श्री राधा पादारविंद में अर्पित कर उनका
स्मरण, वंदन करते हैं। नित्य सिद्ध जन भी श्री राधा शक्ति की
उपासना करते हैं। सर्वेश्वर श्री कृष्ण भी प्राणाधिष्ठात्री देवी श्री
राधा के चरणों की शरण ग्रहण करते हैं तब अन्य किसी के
लिये श्री राधा महारानी की शरण के अतिरिक्त और क्या अवलम्ब

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

हो सकता है? प्राणों के प्राण श्री कृष्ण श्री राधा की रूप माधुरी
का सतत् चिंतन करते हुए अपनी मोहिनी मुरली में प्रिया राधा
के दिव्य गुण-गणों का गान करते हैं। करुणामयी राधा अपने
शरणागत पतितों को अविलम्ब पावन बना लेती हैं।“कृपालु”
कहते हैं कि हे मेरे मन! तू ब्रह्मलोक पर्यन्त के अल्प सुखो की
कामना का परित्याग कर तथा मुक्ति-सुख को भी तजकर श्री
राधा का स्मरण कर।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-070/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-072/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.