# ये अस गूजरि मैया, मैया मेरी मैया।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-062
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-062/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 132–133

ये अस गूजरि मैया, मैया मेरी मैया।
जस कहुँ तीन लोक महँ मैया,
भईं, न ह्वैहैं मैया, मैया मेरी मैया।
इन सबने मम चलनो मैया,
दूभर करि दियो मैया, मैया मेरी मैया।
मम पाछे चल सबरी मैया,
जित जाऊँ मैं मैया, मैया मेरी मैया।
डाट खाँय जब निज घर मैया,
मोय सतावें मैया, मैया मेरी मैया।
हौं भोरो इकलो रह मैया,
ये हैं लख लख मैया, मैया मेरी मैया।
झूठहि इनको भोजन मैया,
झूठ व्यसन इन मैया, मैया मेरी मैया।
इनहिं दया नहिं नेकहुँ मैया,
अति दुख दें मोहिं मैया, मैया मेरी मैया।
कैसेहुँ बचि आऊँ जब मैया,
तब आवें इत मैया, मैया मेरी मैया।

झूठहिं देत उरहनो मैया,
दे भगाय इन मैया, मैया मेरी मैया।
कह “कृपालु” दोउन ही मैया,
अति झूठे सुनु मैया, मैया मेरी मैया।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—बालकृष्ण माता यशोदा से कहते हैं- मैया!
ब्रजगोपियों के समान स्त्रियाँ न तो तीनों लोकों में अभी तक
हुई हैं न भविष्य में होंगी। इन गोपियों ने तो मेरा ब्रज में घूमना
फिरना भी कठिन कर दिया। मैं जिधर जाता हूँ उधर ही ये सब
मेरे पीछे पीछे चल देती हैं। जब घर पर इनकी सास ननद
आदि इन्हें फटकारती हैं तब ये उनसे तो कुछ कह नहीं सकतीं,
मुझे ही तंग करती हैं। मैं तो भोला भाला अकेला रहता हूँ, ये
ब्रज गोपियाँ लाखों की संख्या में हैं। इनका भोजन व्यसन सब
झूठ का ही है। इनके हृदय में तनिक भी दया का लेश नहीं है।
ये मुझे अत्यन्त दुःख देती हैं। जब मैं इनसे अपनी जान बचाकर
घर पर आता हूँ तो ये घर पर भी आ जाती हैं। इनके ताने,
उलाहने सब झूठे ही हैं। इन्हें अपने घर से भगा दो।“कृपालु”
कहते हैं- हे यशोदे! तुम्हारा पुत्र कृष्ण एवं गोपियाँ दोनों ही
अत्यन्त झूठे हैं। गोपियों की कामना पूर्ण करने कृष्ण उनके घर
जाते हैं परन्तु यशोदा के समक्ष यही कहते हैं कि मैं कहीं नहीं
जाता; अतः झूठे हैं। गोपियाँ उलाहना देने के बहाने से कृष्ण
का दर्शन करने आती हैं, अतः झूठी हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-061/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-063/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.