# जाने न अनारी रति नारी, नारी नारी नारी।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-053
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-053/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 116–117

जाने न अनारी रति नारी, नारी नारी नारी।
तू तो था सदा ते ही अकेला बनवारी,
अस कह तव श्रुति चारी, नारी नारी नारी।
लोक रीति जाने न तू टुक बनवारी,
वेद रीति माने न मुरारी, नारी नारी नारी।
जब देखो जहँ देखो बिहारी,
सखिन करत दृग चारी, नारी नारी नारी।
गुरु जन सन्मुख हूँ बनवारी,
मारत सैन अनारी, नारी नारी नारी।
मग महँ चलत लखत ब्रजनारी,
कहत निलज तेहिँ प्यारी, नारी नारी नारी।
सखियन सन्मुख ही बनवारी,
उर लगाव ब्रजनारी, नारी नारी नारी।
सब सोँइ कह तू मेरी प्यारी,
करि ले मोते यारी, नारी नारी नारी।
न्हात सखिन लखि अंग बिहारी,
इक टक लख बनवारी, नारी नारी नारी।
तू बिहरत गोलोक बिहारी,
तहँ रह तव सब प्यारी, नारी नारी नारी।
बनहु “कृपालु” प्रथम संसारी,
तब जग आव मुरारी, नारी नारी नारी॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—ब्रज की किसी सखी ने कृष्ण से कहा-
अरे रति-रस से अनभिज्ञ कृष्ण! तुम प्रीति की रीति को क्या
जानो? तुम्हारा वेद कहता है- तुम सदा से अकेले ही थे। तुम
न तो संसार के व्यवहार को ही जानते हो, न वेद की मर्यादा
को मानते हो। जब देखो जहाँ तहाँ गोपियों के साथ नेत्र मिलाते
रहते हो। गुरु-जनों के समक्ष भी तुम नेत्रों के कटाक्षपात करते
हो। मार्ग में चलते हुए किसी ब्रज-गोपी को देखकर
निर्लज्जतापूर्वक उसे “प्यारी” कहकर सम्बोधित करते हो। सखियों
के मध्य ही किसी अपनी प्रेयसी को हृदय से लगा लेते हो।
सभी ब्रजांगनाओं से कहते रहते हो कि तू मेरी प्रेयसी है मुझसे
प्रेम का सम्बन्ध जोड़ ले। स्नान करती हुई सखियों के अंगों को
अपलक दृष्टि से निहारते हो। तुम गोलोक विहारी हो। वहाँ तो
सभी गोपियाँ तुम्हारी प्रेयसी हैं। पहले तुम मायिक संसार के
व्यवहार को सीखो तब अवतार लेकर यहाँ आना।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-052/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-054/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.