# तुम ते न कम हम सुनु बनवारी,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-022
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-022/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 55–57

तुम ते न कम हम सुनु बनवारी,
हम तुम दोउ ही हैं सम बनवारी।

तुम भी हो अज अनादि बनवारी,
हम भी हैं अज अनादि बनवारी।
तुम भी हो चित चेतन बनवारी,
हम भी हैं चित चेतन बनवारी।
तुम भी हो अति निर्मल बनवारी,
हम भी हैं अति निर्मल बनवारी।
तुम भी हो नित्य सखा बनवारी,
हम भी हैं नित्य सखा बनवारी।
तुम भी रहहु उर पुर बनवारी,
हम भी रहहिँ उर पुर बनवारी।
तुम भी हो मन बुधि पर बनवारी,
हम भी हैं मन बुधि पर बनवारी।
तुम भी हो व्यापक जग बनवारी,
हम भी हैं व्यापक तनु बनवारी।
तुम भी हो सनातन बनवारी,
हम भी हैं सनातन बनवारी।
तुम भी हो आनँदघन बनवारी,
हम भी हैं आनँद कन बनवारी।
तुम भी हो मायायुत बनवारी,
हम भी हैं मायायुत बनवारी।
भेद तू मायापति बनवारी,
हौँ “कृपालु” मायिक बनवारी॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—एक जीवात्मा अपने नित्य सखा श्यामसुन्दर
से विचित्र ढंग से कह रही है- हे बनवारी! हम तुमसे किसी

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

प्रकार से भी कम नहीं है। हम और तुम एक समान ही हैं। तुम
अज और अनादि हो तो हमारा भी कभी जन्म नहीं हुआ। हम
भी अनादिकाल से हैं। तुम चैतन्य एवं ज्ञान स्वरूप हो। तुम्हारा
अंश होने के कारण मैं भी चित् चेतन स्वरूप हूँ। तुम अत्यन्त
पवित्र हो तो मैं भी तुम्हारे समान ही अमल हूँ। हम तुम परस्पर
नित्य सखा हैं-““द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया----””तुम परमात्मा
होने से सबके हृदय में वास करते हो, मैं जीवात्मा भी हृदय में
ही रहता हूँ। तुम भगवान् होने के कारण मन बुद्धि से अतीत हो
तो मैं भी जीवात्मा होने से मन-बुद्धि द्वारा ग्राह्य नहीं। तुम
सम्पूर्ण विश्व में व्यापक हो, मैं शरीर में व्यापक हूँ। तुम सनातन
हो तो मैं भी सनातन हूँ।““ममैवांशो--- जीवभूतः सनातनः।””
तुम आनन्दघन रूप हो तो मैं जीव भी आनन्दरूप ही हूँ। तुम
मायायुत हो, मैं भी मायायुत हूँ अन्तर इतना ही है कि तुम
मायाधीश हो और मैं मायाधीन हूँ।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-021/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-023/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.