# कैसे कोउ जाने तोहिँ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-010
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-010/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 32–35

कैसे कोउ जाने तोहिँ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो महायोगी महाभोगी भी है कान्हा,
कर्ता भी अकर्ता भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो अविभक्त विभक्त भी है कान्हा,
दृश्य भी अदृश्य भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो परिच्छिन्न भी है विभु भी है कान्हा,
निरपेक्ष सापेक्ष कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो पूर्णकाम भी सकाम भी है कान्हा,
जन्मा अजन्मा भी कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो भक्तवश भी स्वतंत्र भी है कान्हा,
भोरा भी चतुर भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो बद्ध भी है नित्यमुक्त भी है कान्हा,
दीन भी अदीन भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो अप्रमेय भी प्रमेय भी है कान्हा,
गम्य भी अगम्य भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो नित्यतृप्त भी है भूखा भी है कान्हा,
एक भी अनेक भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो जग में भी जग ते परे भी कान्हा,
अज्ञ भी है विज्ञ भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो निराकार साकार भी है कान्हा,
निर्गुण सगुण भी कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो अग्राह्य भी है ग्राह्य भी है कान्हा,

चिन्त्य भी अचिन्त्य भी है कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तू तो है “कृपालु” अरु न्यायी भी है कान्हा,
तोको जाने तू ही बस कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त भगवान् से कहता है- हे कृष्ण! तुम्हें
कोई कैसे जान सकता है। तुम्हारे विरोधी गुणों के कारण तुम्हारे
कार्य साधारण जीव नहीं समझ सकता। तुम महायोगी भी हो,
महाभोगी भी हो। द्वारिका में सोलह हजार एक सौ आठ विवाह
कर प्रत्येक पत्नी से दस पुत्र उत्पन्न किये। इतने बड़े परिवार
को अपने नेत्रों के समक्ष नष्ट होते देखकर भी तुम विषाद की
छाया से मुक्त रहे। तुम सृष्टि-रचना, पालन आदि का कार्य
करते हुए भी अकर्ता ही रहते हो। कारण तुम कर्तृत्व अभिमान
से रहित हो। तुम एक समय में ही अविभक्त एवं विभक्त भी
रहते हो। तुम एक ही हो, तुम्हारे खंड नहीं होते। अतः अविभक्त
हो किन्तु सबके हृदय में अलग अलग बैठकर उनके कर्मों के
दृष्टा बने रहते हो। यह रूप विभक्त सा जान पड़ता है। भक्ति
और श्रद्धा के नेत्रों से ही तुम्हारा दर्शन होता है, अतः तुम दृश्य
हो किन्तु श्रद्धारहित अभक्त के लिये तुम अदृश्य ही रहते हो।
तुम एकदेशीय भी हो साथ ही व्यापक भी हो। तुम्हें किसी की
अपेक्षा नहीं इसलिये निरपेक्ष हो किंतु भक्त जनों की अपेक्षा
करते हो, अतः सापेक्ष भी हो। तुम पूर्णकाम हो किन्तु भक्तों
की इच्छा पूर्ण करने के लिये सकाम बन जाते हो।““भगवानपि
ता रात्रिः-----।””वेद कहता है ब्रह्म अजन्मा है किंतु पुनः
कहता है वह अनेक प्रकार से जन्म भी लेता है।““अजायमानो

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

बहुधा विजायते।””अतः तुम एक समय में जन्मा और अजन्मा
दोनों ही रूप से रहते हो। तुम अपने भक्तों के वश में हो““अहं
भक्त पराधीनो””किंतु सर्वथा स्वतंत्र भी हो।“परम स्वतन्त्र न सिर
पर कोई।”भोले भाले भक्तों के लिये तुम भी भोले भाले हो।
चतुरों के लिये तुम महाचतुर हो। तुम बद्ध भी हो। यशोदा ने
तुम्हें ऊखल से बाँधकर “दामोदर” संज्ञा प्रदान की। भक्तों के
प्रेम बंधन में तो सदा बँधे रहते हो परन्तु स्वभावतः तुम सदा
मुक्त ही हो। अभिमानगलित हो गया है जिनका, ऐसे भक्तों के
समक्ष दीन बनकर उनकी दासता करते हो। वैसे तो तुम सर्वथा
अदीन ही हो। तुम्हें प्रमाणित नहीं किया जा सकता। इसलिये
अप्रमेय हो किंतु भक्ति शास्त्र तुम्हें प्रमाणित भी करते हैं अतः
प्रमेय भी हो। श्रद्धा और विश्वास द्वारा जीव तुम्हें प्राप्त कर
लेता है। नास्तिक के लिये तुम सर्वथा अगम्य हो तुम पूर्णकाम
होने के कारण स्वभावतः तृप्त हो। भक्तों द्वारा निवेदित सूखा
साग, केले के छिलके, जूठे बेर खा लेते हो, अतः भूखे भी हो।
तुम एक हो परन्तु महारास में असंख्य गोपियों के लिये असंख्यों
रूप धारण कर लेते हो, अतः अनेक भी हो। तुम सम्पूर्ण जगत्
में व्यापक हो एवं जगत् से अतीत भी हो। सर्वज्ञ होकर नर रूप
से अल्पज्ञता का नाटक करते हो, अतः तुम अज्ञ और विज्ञ
दोनों ही हो। रामावतार में जानकी-हरण के अवसर पर-
““हे खग मृग हे मधुकर स्रेनी तुम देखी सीता मृग नैनी।””
कहते हुए अल्पज्ञ बनकर साधारण मनुष्यों को भ्रमित किया।
निराकार रूप से सर्वत्र व्यापक होकर साकार रूप से भी प्रकट

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

हो जाते हो। तुम प्राकृत गुणों से रहित होने के कारण निर्गुण
हो। अनन्त दिव्य गुणों-करुणा, प्रेम, आनंद से युक्त होने से
सगुण भी हो। श्रद्धाहीन मनुष्य द्वारा तुम्हारे दिव्य लीला चरित्र
आदि सर्वथा अग्राह्य हैं। श्रद्धावान तुम्हें प्राप्त कर लेता हैं, अतः
तुम अग्राह्य एवं ग्राह्य दोनों ही हो। भक्त अपने भावों में तुम्हारे
रूप, गुण आदि का अनुभव करते हैं अतः तुम चिंत्य हो। अभक्त
प्राकृत इन्द्रिय मन, बुद्धि से तुम्हारा चिंतन नहीं कर सकता,
अतः तुम अचिंत्य भी हो। तुम कृपा भी करते हो न्याय भी।
भक्तों पर तो सदैव एकमात्र कृपा ही करते हो। ज्ञानी एवं कर्मीं
को उनके कर्म का फल देकर न्याय करते हो। विरोधी गुणों के
आश्रय होने के कारण तुम्हें केवल तुम ही जानते हो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-009/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-011/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.