# तजु मनमानी मन मेरे, मेरे मेरे मेरे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-006
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-006/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 24–26

तजु मनमानी मन मेरे, मेरे मेरे मेरे।
सुत वित तिय पति नहिं कोउ तेरे,
सब स्वारथ के चेरे, मेरे मेरे मेरे।

जो यह कहत रहत “तुम मेरे”,
सपनेहुँ ये नहिं तेरे, मेरे मेरे मेरे।
स्वारथ हित सब कह “तुम मेरे,
दास बने सब तेरे, मेरे मेरे मेरे।
लख जब स्वार्थ हानि ढिंग तेरे,
भूलत मेरे मेरे, मेरे मेरे मेरे।
सबै भिखारी जे कह मेरे,
कोउ न काम के तेरे,मेरे मेरे मेरे।
तू है हरि का, हरि हैं तेरे,
उनहिं मान “तू मेरे, मेरे मेरे मेरे।
वे हरि रहत सदा उर तेरे,
बनि जा उनहिंन चेरे, मेरे मेरे मेरे।
उर न काम रह नेकहुँ तेरे,
ये सब माया चेरे, मेरे मेरे मेरे।
सार “कृपालु” एक हरि तेरे,
वचन मानु मन मेरे, मेरे मेरे मेरे।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे मेरे मन! अब मनमानी करना छोड़ दे।
पुत्र, धन, स्त्री-पति आदि कोई भी तेरा नहीं है। सब अपने
स्वार्थ से ही संबंध जोड़ते हैं। जो तुझसे कहते हैं- “तुम मेरे”
हो, वे कभी स्वप्न में भी तेरा साथ नहीं देंगे। जब तक स्वार्थ
पूर्ति होती है तभी तक ये तेरी गुलामी करेंगे। जब किंचित् भी
स्वार्थ-हानि होगी तब ये तुझे अपना मानना छोड़ देंगे।““सुर
नर मुनि सबकी यह रीती, स्वारथ लागि करहिं सब प्रीती।””जिन्हें तू

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

अपना समझता है वे तो स्वयं ही भिखारी हैं। वे तेरे किस काम
आयेंगे। तू हरि का है, श्री हरि ही तेरे हैं, उन परम कृपालु श्री
हरि को ही अपना मान। वे हरि तो सदा तेरे हृदय में ही स्थित
हैं। तू उनका ही दास बन जा। किसी भी प्रकार की कामना को
हृदय में स्थान ना दे। काम आदि तो माया के नौकर चाकर हैं।
“कृपालु”कहते हैं- हे मेरे मन! मेरी बात मान। समस्त वेद
शास्त्र एवं संतों की वाणी का यही सार है कि एकमात्र श्री हरि
ही तेरे हैं, अन्य कोई नहीं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-005/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-007/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.