# मैं तो प्यारी जू की प्यारी छवि पर वारी।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-madhuri:yugal-madhuri-kirtan-027
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-madhuri/yugal-madhuri-kirtan-027/
Book: Yugal Madhuri
Source edition: 15; SHA-256 edbd8af6e10610f9dcfc1e9582e196356f2be501a7bc9a35c2a779a02df25503
Source PDF pages: 110–114

(नथवारी रंगीली...)

मैं तो प्यारी जू की प्यारी छवि पर वारी।
मैं तो प्यारी चिन्मय तनु पर वारी।
मैं तो प्यारी सुखघन तन पर वारी।
मैं तो प्यारी गोरे गोरे तनु पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की तनु दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की कारी लट पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की वेणी पर वारी।

मैं तो प्यारी जू के शीशफूल पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की चूनरि पर वारी।
मैं तो प्यारी की मुकुट छवि पर वारी।
मैं तो प्यारी की मुकुट मणि पर वारी।
मैं तो प्यारी सिर मणि दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी की चंद्रिका पर वारी।
मैं तो प्यारी लर मोतिन पर वारी।
मैं तो प्यारी सिर सेंदुर पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की बिंदी पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की भृकुटिन पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की पलकनि पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की अँखियन पर वारी।
मैं तो प्यारी के रसीले दृग पर वारी।
मैं तो प्यारी के नुकीले दृग पर वारी।
मैं तो प्यारी के गँसीले दृग पर वारी।
मैं तो प्यारी के चपल दृग पर वारी।
मैं तो प्यारी कजरारे दृग पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के प्यारे दृग पर वारी।
मैं तो प्यारी मतवारे दृग पर वारी।

मैं तो प्यारी रतनारे दृग पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की चितवनि पर वारी।
मैं तो प्यारी श्रुति कुण्डल पर वारी।
मैं तो प्यारी कुण्डल दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की बेसर पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की नथ छवि पर वारी।
मैं तो प्यारी मुक्ताहल पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के अधरन पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के दशनन पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की मुख छवि पर वारी।
मैं तो प्यारी मृदु मुसुकनि पर वारी।
मैं तो प्यारी मृदु बोलनि पर वारी।
मैं तो प्यारी के चिबुक तिल पर वारी।
मैं तो प्यारी गर दुलरी पर वारी।
मैं तो प्यारी गर तिलरी पर वारी।
मैं तो प्यारी मणि हारन पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की कंचुकि पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की किंकिनि पर वारी।
मैं तो प्यारी किंकिनि मणि पर वारी।

मैं तो प्यारी किंकिनि दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी किंकिनि धुनि पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की सारी पर वारी।
मैं तो प्यारी कर कंकन पर वारी।
मैं तो प्यारी कंकन मणि पर वारी।
मैं तो प्यारी कंकन दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी कर चूरिन पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की मुँदरिन पर वारी।
मैं तो प्यारी मुँदरिन दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी कर मेहँदी पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के चरनन पर वारी।
मैं तो प्यारी पग मृदुता पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की पायल पर वारी।
मैं तो प्यारी पायल दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी पायल धुनि पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की बिछुवनि पर वारी।
मैं तो प्यारी बिछुवनि दुति पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के पद नख पर वारी।
मैं तो प्यारी पद नख दुति पर वारी।

मैं तो प्यारी की मिहावरि पर वारी।
मैं तो प्यारी पग पिय सिर पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के नख शिख पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के गावन पर वारी।
मैं तो प्यारी जू के नर्तन पर वारी।
मैं तो प्यारी भोरेपन पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की रूठनि पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की जूठनि पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की करुणा पर वारी।
मैं तो प्यारी जू की ममता पर वारी।
मैं तो प्यारी के सुभायन पर वारी।
मैं तो प्यारी रस वारी पर वारी।
मैं तो प्यारी रति वारी पर वारी।
मैं तो प्यारी के पचीस गुण पर वारी।
मैं तो प्यारी पै जो वारी वा पै वारी।
मैं तो प्यारी अरु पिय जोरी पर वारी।
मैं तो प्यारी अरु पिय यारी पर वारी।
मैं तो प्यारी पिय गलबाँही पर वारी।
मैं तो प्यारी पिय भेंटन पर वारी।
मैं तो प्यारी की “कृपालु” गति पर वारी।

Original Hindi songs from the supplied standalone Yugal Madhuri edition. This is distinct from Prem Ras Madira's similarly named chapter. Frontmatter retains its own source credits. Supplied edition: Fifth edition, Gita Jayanti, 28 November 2009.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-madhuri/yugal-madhuri-kirtan-026/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-madhuri/yugal-madhuri-kirtan-028/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-madhuri/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-madhuri/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.