# प्राक्कथन

Source edition — see contributor credits

Source ID: native-rgg1:rgg1-front-006
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/rgg1-front-006/
Book: Radha Govind Geet Part 1
Source edition: 9; SHA-256 5994c410de2a575521519462677121294844427029c460dece2314d0c04f5392
Source PDF pages: 6–6

प्राक्कथन
श्री राधाकृष्णाभ्यां नमः
आनन्दकंद सच्चिदानंद श्री कृष्ण चंद्र की अकारण करुणा के परिणाम
स्वरूप ही इस “राधा गोविंद गीत” की रचना हुई है। प्रस्तुत ग्रन्थ नाना वेद,
शास्त्र पुराण एवं नाना आप्त ग्रन्थों का सारांश है। इस ग्रन्थ में जीव, ब्रह्म,
माया का स्वरूप, जीव, ब्रह्म, माया का भेद, ब्रह्म, परमात्मा, भगवान का
स्वरूप, मानव देह का माहात्म्य, जीव का चरम लक्ष्य, उस लक्ष्य की प्राप्ति
का साधन, कर्म, योग, ज्ञान, भक्ति आदि का विशद निरूपण, महापुरुष का
लक्षण, संसार का स्वरूप, भगवत्कृपा का स्वरूप, भगवत्शरणागति रहस्य,
श्री राधा कृष्ण भक्ति का ही साधन एवं साध्य स्वरूप, क्रियात्मक साधना, श्री
राधा तत्त्व, श्री कृष्ण तत्त्व, श्री राधा कृष्ण शृंगार, हरि नाम माहात्म्य, राधा
कृष्ण बाल लीला, राधाकृष्ण-पौगंड लीला, राधा कृष्ण किशोर लीला आदि
नाना विषयों का विशद निरूपण किया गया है। यदि इस ““ग्यारह सहस्र
एक सौ ग्यारह”” पदों में से एक पद भी पाठक को श्री युगल सरकार के प्रेम
प्राप्ति में सहायक होगा तो मैं स्वयं को अति धन्य मानूँगा। आशा है लघु शिशु
की तोतली भाषा की रचना मान कर पाठक वृंद इसको स्वीकार कर लेंगे।
अन्त में श्री राधा कृष्ण के प्रीत्यर्थ उन्हीं के कमल कोमल चरण कमलों में
यह ““राधा गोविंद गीत”” ग्रन्थ समर्पित करता हूँ।

Original Hindi couplets from the supplied Part 1 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers remain 1–5901; page order is not verse numbering. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/rgg1-front-005/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/rgg1-front-007/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/radha-govind-geet-part-1/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.