# श्री जगद्गुरु मुखारविन्द से

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj — source heading श्री जगद्गुरु मुखारविन्द से (PDF36–37)

Source ID: native-dainik-prarthana:dainik-prarthana-dp-17
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/dainik-prarthana/dainik-prarthana-dp-17/
Book: Dainik Prarthana
Source edition: 4; SHA-256 efa1fda0ebdbedc1265f1f1b7c033c024eec587667d9841415565a49267466cc
Source PDF pages: 36–37

श्री जगद्गुरु मुखारविन्द से
जिस दिन किसी जीव को यह दृढ़ विश्वास हो जायगा कि
भगवान् और भगवान् का नाम एक ही हैं, दोनों में एक सी
शक्तियाँ हैं, एक से गुण हैं, उसी क्षण उसको भगवत्प्राप्ति हो
जायेगी। स्वर्ण अक्षरों में लिख लो। भगवान् की इतनी बड़ी कृपा
है कि वे कहते हैं कि मैं सर्वव्यापक हूँ, तू इसको मानता नहीं है,
मैं गोलोक में रहता हूँ वहाँ तुम आ नहीं सकते, मैं तुम्हारे
अन्तःकरण में तुम्हारे साथ बैठा हूँ इसका तुम्हें ज्ञान नहीं है,
इसलिये लो मैं अपने नाम में अपने आपको बैठा देता हूँ। नाम में

मैं मूर्तिमान बैठा हुआ हूँ, जिस दिन यह बात तुम्हारे मन में बैठ
जायगी, उस दिन फिर एक नाम भी जब लोगे, जब एक बार
राधे कहोगे तो कहा नहीं जायगा, वाणी रुक जायगी, मन डूब
जायगा, कंठ गद्गद हो जायगा। फिर भगवत्प्राप्ति में क्या देर
होगी? गुरु कृपा में क्या देर होगी? केवल इसी वचन पर
विश्वास कर लो।
तुम्हारा
कृपालु

Hindi and Sanskrit daily-prayer anthology, transcribed in its printed section order. It includes scriptural passages and selections by other saints; the title-page credit does not establish sole authorship of every passage. No separate English edition is inferred. Supplied edition: द्वितीय संस्करण : मई 2010. Publisher: राधा गोविन्द समिति.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/dainik-prarthana/dainik-prarthana-dp-16/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/dainik-prarthana/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/dainik-prarthana/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.