# धन-धन रसिकन-धन वृन्दावन, जाकी महिमा वरनि न जाय।

स्थायी पृष्ठ: https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0975-m20-k010/
भाषा: हिन्दी / ब्रज
स्रोत पहचान: PRM-0975-M20-K010
मूल रचना: प्रेम रस मदिरा — जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
माधुरी: रसिया-माधुरी
स्थानीय पद संख्या: 10
मूल पद के स्रोत पृष्ठ: 455–457

[English](https://radhey.shreyam1008.com.np/en/prem-ras-madira/pad/prm-0975-m20-k010/) · [पुस्तक की अनुक्रमणिका](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/) · [दोनों भाषाओं में पुस्तक पढ़ें](https://radhey.shreyam1008.com.np/PRM/?pad=975&mode=reader&lang=both) · [दोनों भाषाओं का स्रोत पाठ](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/prm/prm-0975-m20-k010.md)

## मूल पद

धन-धन रसिकन-धन वृन्दावन, जाकी महिमा वरनि न जाय।
निर्गुण, सगुण-ब्रह्म ते न्यारो।
कोटि ब्रह्म-सुख जापै वारो।
जहँ विहरत नित प्यारी-प्यारो।
लखि सुख, तजि बैकुंठ विष्णु गये, क्षीर-सिन्धु सकुचाय।
जनकादिक येहि विपिन मझारी।
केकी, कीर, कोक तनु धारी।
फिरत समाधि-उपाधि बिसारी।
नव-निकुंज सुख-पुंज मंजु बिच, पिय नवरस हुलसाय।
वृन्दावन रसिकन-रजधानी।
जहँ राधारानी ठकुरानी।
पाँचहुँ मुक्ति भरति जहँ पानी।
कर मींजति ठाढ़ी कमला सी, मन ही मन पछिताय।
माया-मुक्त सिद्ध-सन्यासी।
जहँ बनि बेलि, विटप सुखरासी।
लै वरदान एक अभिलासी।
राधा-सहचरि-चरण-रेणु उड़ि, कबहुँ परै तनु आय।
संतत शरद-वसंत-विलासी।
विकसित नित नव-कुसुम-सुवासी।
गुंजत भृंग मंजु-मधु-भाषी।
महा-प्रलयहूँ लय नहिं जाको, जहँ बिधि-बुधि भरमाय।
मणिमय-दिव्य-भूमि-वर-बाँकी।
ललित-लता-कुंजन की झाँकी।
लाजत लखि"नन्दन"छवि जाकी।
ताल-तमाल-रसाल-साल जहँ"राधे राधे"गाय।
जो रस"वेद"बिन्दु नहिं पायो।
सो मिलि-अलिन गलिन बरसायो।
सोइ जान्यो जेहि रसिक जनायो।
माया, काल न व्यापे जामे, मो “कृपालु” मन भाय॥

## हिन्दी भावार्थ

रसिकों के जीवनधन-स्वरूप चिन्मय श्रीवृन्दावन धाम को बार-बार धन्य है। उसकी महिमा का वर्णन कौन कर सकता है। निराकार-ब्रह्म एवं साकार-ब्रह्म (महाविष्णु के बैकुंठ लोक का सुख) के सुखों से भी इस वृन्दावन का सुख निराला है। जिस सुख पर करोड़ों ब्रह्मानन्द के सुख न्यौछावर किये जा सकते हैं। जहाँ निरंतर ही प्रिया-प्रियतम दिव्य विहार करते हैं। जिस सुख को देखकर बैकुंठ-नायक भी लज्जा के मारे अपने बैकुंठ लोक को छोड़कर क्षीर-सागर में जाकर से गये हैं। जिस वृन्दावन में नित्य जीवन्मुक्त सनकादिक परमहंस भी मोर, तोते एवं चकवा, चकई पक्षियों के शरीर धारण करके रहते हैं एवं अपनी निर्विकल्प समाधि को भी इस रस क बाधक समझ कर भुला देते हैं, नवीन लताओं के कुंज में निरंतर ही नित्य नूतन ब्रज-रस माधुरी पान करते हैं। बृन्दावन रसिकों की राजधानी है। जहाँ की महारानी स्वामिनं राधिका जी हैं। जहाँ साष्टि, सामीप्य, सालोक्य, सारूप्य एव सायुज्य ये पाँचों प्रकार की मुक्तियाँ दासी बनकर पानी भर करती हैं। जहाँ महालक्ष्मी का भी प्रवेश नहीं है एवं महालर्क्ष्म इस वृन्दावन के बाहर खड़ी-खड़ी हाथ मींजती रहती हैं। जहाँ गुणातीत, सिद्ध, संन्यासी लोग लता, वृक्ष बनकर केवल एक ही इच्छा से वरदान लेकर रहते हैं कि कभी किशोरी जी की सखियों की चरण-धूलि उड़कर हमारे ऊपर भी पड़ जाय। जहाँ शरदऋतु एवं वसंतऋतु सदा ही निवास करती हैं। जहाँ नित्य नये सुगंधित फूल फूले रहते हैं। जिन फूलों पर भौरों के झुण्ड मधुर वाणी में गुंजार किया करते हैं। जिस बुन्दावन धाम का महाप्रलय में भी नाश नहीं होता एवं जिसकी अलौकिकता देखकर ब्रह्मा की बुद्धि भ्रम में पड़ जाती है। जहाँ की पृथ्वी मणियों से जटित अत्यन्त ही सुन्दर है। जहाँ की लताओं के कुंज की झाँकी अत्यन्त ही मनोहारिणी है। जसके सौंदर्य को देख कर इन्द्र का दिव्य नंदनवन भी लज्जित होता है। जहाँ ताल, तमाल, आम्र एवं साल के वृक्ष भी निरंतर राधे, राधे'गाया करते हैं। जिस ब्रज-रस-माधुरी का एक बूँद वेदों को भी प्राप्त न हो पाया उसी रस को प्रिया-प्रियतम ने सखियों के साथ मिलकर बुन्दावन को गलियों में भरपूर प्रवाहित किया किन्तु इस रस को वही जान सकता है जिस पर रसिकों की कृपा हो जाय। कृपालु' कहते हैं कि जिस दिव्य वृन्दावन धाम में माया एवं काल का प्रवेश नहीं है, वही दिव्य वृन्दावन मेरे मन को अच्छा लगता है।

भावार्थ के स्रोत पृष्ठ: 897-900

[पिछला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0974-m20-k009/) · [अगला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0976-m20-k011/)

## पद का स्रोत और उद्धरण

पद और उपलब्ध भावार्थ दिए गए स्रोत से लिप्यंतरित पाठ हैं। उद्धरण में स्रोत के शब्द, विराम-चिह्न और क्रम सुरक्षित रखें; लोप को स्पष्ट चिह्नित करें। सारांश या व्याख्या को अलग से अपना भावानुवाद बताकर इसी पद का संदर्भ दें। स्रोत में पूरे पद का भावार्थ है, शब्द-दर-शब्द या पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ नहीं। लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं।

यह अनौपचारिक, व्यक्तिगत और आंशिक संग्रह है।

मूल रचना: जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज। पद और उपलब्ध हिन्दी भावार्थ प्रकाशित पुस्तक के उपलब्ध स्कैन से लिए गए हैं; ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता से रचित पद या भावार्थ नहीं हैं। माधुरी और भक्ति चैलेंज के सजावटी चित्र Codex से बनाए गए हैं। वे मूल प्रकाशित पाठ, स्कैन और प्रकाशक के चित्रों से अलग हैं। पुस्तकालय के आवरण उपलब्ध PDF के आवरण/मूल पृष्ठ या प्रकाशक के प्रतिनिधि चित्र हैं; चित्र से संस्करण की समानता सिद्ध नहीं होती।

प्रकाशक के अनुसार प्रेम रस मदिरा में २१ माधुरियों में १,००८ पद हैं। संग्रह में उपलब्ध स्रोत-अभिलेखों की स्थायी पहचान सुरक्षित रखी गई है; संख्या के अंतर का समाधान अभी लंबित है। पाँच हिन्दी भावार्थ उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दी भावार्थ पूरे पद का है। पाठ में स्कैन से लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं। यह पाठ पुनर्वितरण की अनुमति नहीं देता।

- [आधिकारिक पूर्ण साहित्य संग्रह](https://www.jkpliterature.org.in/)
- [लेखक का आधिकारिक परिचय](https://jagadgurukripalujimaharaj.org.in/)
- [प्रेम रस मदिरा: आधिकारिक पुस्तक विवरण](https://www.jkpliterature.org.in/products/prem-ras-madira-regular-size)
- [संस्करण और स्रोत प्रमाण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/provenance.json)
- [पुस्तकालय के आवरणों का स्रोत विवरण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/books/index.json)
- [स्रोत और पाठ-सुधार](https://radhey.shreyam1008.com.np/collection/)

मूल रचना की प्रथम प्रकाशन तिथि के उपलब्ध विवरण अलग हैं; इस संग्रह में उसका कोई एक निश्चित वर्ष नहीं माना गया है। अंग्रेज़ी संस्करण का अक्टूबर २००९ का प्रथम-संस्करण वर्ष मूल रचना के प्रथम प्रकाशन का वर्ष नहीं है।