# नचत ता, थेइ थेइ नंदकुमार।

स्थायी पृष्ठ: https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0536-m12-k014/
भाषा: हिन्दी / ब्रज
स्रोत पहचान: PRM-0536-M12-K014
मूल रचना: प्रेम रस मदिरा — जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
माधुरी: लीला-माधुरी
स्थानीय पद संख्या: 14
मूल पद के स्रोत पृष्ठ: 250–251

[English](https://radhey.shreyam1008.com.np/en/prem-ras-madira/pad/prm-0536-m12-k014/) · [पुस्तक की अनुक्रमणिका](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/) · [दोनों भाषाओं में पुस्तक पढ़ें](https://radhey.shreyam1008.com.np/PRM/?pad=536&mode=reader&lang=both) · [दोनों भाषाओं का स्रोत पाठ](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/prm/prm-0536-m12-k014.md)

## मूल पद

नचत ता, थेइ थेइ नंदकुमार।
सखियन कहत"ततत ता थेइ थेइ", मंजु निकुंज मझार।
बजत चरन छूम छननन नूपुर, किंकिनि धुनि झनकार।
हस्तक, मस्तक, कटि, पद, भृकुटिन, भेद दिखाउ निहार।
बाजत चंग, मृदंग ढोल, ढप, सबै सुरन इक सार।
पंचम सुर सों कुंज-विहारिणि, गावति राग मलार।
कबहुँ बिलंबित, कबहुँ मध्य लय, कबहुँक द्रुत लय धार।
ललितादिक संगीत स्वामिनिहुँ, करत स्वरन विस्तार।
कहत “कृपालु” सखिन सब"जय हो, जय हो जय बलिहार"॥

## हिन्दी भावार्थ

श्यामसुन्दर सुन्दर लता कुंज में नाच रहे हैं। सखियाँ ततत ता थेइ थेइ''बोल रही हैं। नृत्य में श्यामसुन्दर के चरण कमलों का नूपुर छूम छननन ऐसी ध्वनि कर रहा है साथ ही किंकिणि की मधुर ध्वनि भी हो रही है। हाथ, मस्तक करमर, पैर, भौंह आदि विविध अंगों के द्वारा नृत्य सम्बन्धी अनेक भेद दिखा रहे हैं। मृदंग, चंग, ढोल, ढप आदि अनेक बाह्य एक स्वर में मिले हुए बज रहे हैं। श्री किशोरी जी पंचम स्वर में मल्हार राग गा रही हैं। कभी विलंबित लय के द्वारा कभी मध्य लय के द्वारा एवं कभी द्रुत लय के द्वारा नृत्य एवं गान हो रहा है। संगीत की सिरमौर ललितादिक सखियाँ तान अलाप द्वारा स्वर विस्तार कर रही हैं। 'कृपालु' के शब्दों में सहस्रों सखियों का समुदाय, "जय हो, जय हो, बलिहार बलिहार'"ऐसा उच्च घोष कर रहा है।

भावार्थ के स्रोत पृष्ठ: 513-514

[पिछला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0535-m12-k013/) · [अगला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0537-m12-k015/)

## पद का स्रोत और उद्धरण

पद और उपलब्ध भावार्थ दिए गए स्रोत से लिप्यंतरित पाठ हैं। उद्धरण में स्रोत के शब्द, विराम-चिह्न और क्रम सुरक्षित रखें; लोप को स्पष्ट चिह्नित करें। सारांश या व्याख्या को अलग से अपना भावानुवाद बताकर इसी पद का संदर्भ दें। स्रोत में पूरे पद का भावार्थ है, शब्द-दर-शब्द या पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ नहीं। लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं।

यह अनौपचारिक, व्यक्तिगत और आंशिक संग्रह है।

मूल रचना: जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज। पद और उपलब्ध हिन्दी भावार्थ प्रकाशित पुस्तक के उपलब्ध स्कैन से लिए गए हैं; ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता से रचित पद या भावार्थ नहीं हैं। माधुरी और भक्ति चैलेंज के सजावटी चित्र Codex से बनाए गए हैं। वे मूल प्रकाशित पाठ, स्कैन और प्रकाशक के चित्रों से अलग हैं। पुस्तकालय के आवरण उपलब्ध PDF के आवरण/मूल पृष्ठ या प्रकाशक के प्रतिनिधि चित्र हैं; चित्र से संस्करण की समानता सिद्ध नहीं होती।

प्रकाशक के अनुसार प्रेम रस मदिरा में २१ माधुरियों में १,००८ पद हैं। संग्रह में उपलब्ध स्रोत-अभिलेखों की स्थायी पहचान सुरक्षित रखी गई है; संख्या के अंतर का समाधान अभी लंबित है। पाँच हिन्दी भावार्थ उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दी भावार्थ पूरे पद का है। पाठ में स्कैन से लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं। यह पाठ पुनर्वितरण की अनुमति नहीं देता।

- [आधिकारिक पूर्ण साहित्य संग्रह](https://www.jkpliterature.org.in/)
- [लेखक का आधिकारिक परिचय](https://jagadgurukripalujimaharaj.org.in/)
- [प्रेम रस मदिरा: आधिकारिक पुस्तक विवरण](https://www.jkpliterature.org.in/products/prem-ras-madira-regular-size)
- [संस्करण और स्रोत प्रमाण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/provenance.json)
- [पुस्तकालय के आवरणों का स्रोत विवरण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/books/index.json)
- [स्रोत और पाठ-सुधार](https://radhey.shreyam1008.com.np/collection/)

मूल रचना की प्रथम प्रकाशन तिथि के उपलब्ध विवरण अलग हैं; इस संग्रह में उसका कोई एक निश्चित वर्ष नहीं माना गया है। अंग्रेज़ी संस्करण का अक्टूबर २००९ का प्रथम-संस्करण वर्ष मूल रचना के प्रथम प्रकाशन का वर्ष नहीं है।