# लखु लालिहिं, लालहिं लाल रे।

स्थायी पृष्ठ: https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0479-m10-k037/
भाषा: हिन्दी / ब्रज
स्रोत पहचान: PRM-0479-M10-K037
मूल रचना: प्रेम रस मदिरा — जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
माधुरी: श्रीराधा-माधुरी
स्थानीय पद संख्या: 37
मूल पद के स्रोत पृष्ठ: 223–224

[English](https://radhey.shreyam1008.com.np/en/prem-ras-madira/pad/prm-0479-m10-k037/) · [पुस्तक की अनुक्रमणिका](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/) · [दोनों भाषाओं में पुस्तक पढ़ें](https://radhey.shreyam1008.com.np/PRM/?pad=479&mode=reader&lang=both) · [दोनों भाषाओं का स्रोत पाठ](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/prm/prm-0479-m10-k037.md)

## मूल पद

लखु लालिहिं, लालहिं लाल रे।
सेंदुर लाल बाल बिच सोहत, बिंदी लालहिं भाल रे।
सोहत लाल फुलन वेणी बिच, राग लालिमा गाल रे।
अधरहुँ सहज लाल लाली के, लाल कमल गलमाल रे।
लाल रंग की कंचुकि नीकी, दृग कछु लाल विशाल रे।
लालहिं मेहँदी, लाल मेहावरि, चुनरि लाल सिर डाल रे।
कहँ लौं कहौं “कृपालु” लली के, उरहूँ लाल गुपाल रे॥

## हिन्दी भावार्थ

अरी सखि! देख आज किशोरी जी ने लाल-लाल शृंगार किया है। बालों के बीच में लाल रंग का सेंदुर सुशोभित हो रहा है। ललार में लाल रंग की बिन्दी नितांत कमनीय है। वेणी के बीच-बीच में लाल रंग के फूल अत्यन्त ही सुन्दर लग रहे हैं। गालों पर लाल-रंग की लालिमा दर्शनीय है। अधरों में स्वाभाविक लालिमा है। गले में लाल कमलों की माला पहने हुए हैं। लाल रंग की कंचुकी भी अत्यन्त कमनीय है। बड़े-बड़े नेत्रों में भी स्वभावतः कुछ लाली झलक रही है। हाथ में मेहँदी एवं चरणों में मिहावर भी लाल रंग की लगी हुई है। सिर पर चुनरी भी लाल रंग की ओढ़ रखी है। 'कृपालु' कहते हैं कि और कहाँ तक कहें लाडली जी के हृदय में भी तो गोपाल लाल विद्यमान हैं।

भावार्थ के स्रोत पृष्ठ: 462-463

[पिछला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0478-m10-k036/) · [अगला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0480-m10-k038/)

## पद का स्रोत और उद्धरण

पद और उपलब्ध भावार्थ दिए गए स्रोत से लिप्यंतरित पाठ हैं। उद्धरण में स्रोत के शब्द, विराम-चिह्न और क्रम सुरक्षित रखें; लोप को स्पष्ट चिह्नित करें। सारांश या व्याख्या को अलग से अपना भावानुवाद बताकर इसी पद का संदर्भ दें। स्रोत में पूरे पद का भावार्थ है, शब्द-दर-शब्द या पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ नहीं। लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं।

यह अनौपचारिक, व्यक्तिगत और आंशिक संग्रह है।

मूल रचना: जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज। पद और उपलब्ध हिन्दी भावार्थ प्रकाशित पुस्तक के उपलब्ध स्कैन से लिए गए हैं; ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता से रचित पद या भावार्थ नहीं हैं। माधुरी और भक्ति चैलेंज के सजावटी चित्र Codex से बनाए गए हैं। वे मूल प्रकाशित पाठ, स्कैन और प्रकाशक के चित्रों से अलग हैं। पुस्तकालय के आवरण उपलब्ध PDF के आवरण/मूल पृष्ठ या प्रकाशक के प्रतिनिधि चित्र हैं; चित्र से संस्करण की समानता सिद्ध नहीं होती।

प्रकाशक के अनुसार प्रेम रस मदिरा में २१ माधुरियों में १,००८ पद हैं। संग्रह में उपलब्ध स्रोत-अभिलेखों की स्थायी पहचान सुरक्षित रखी गई है; संख्या के अंतर का समाधान अभी लंबित है। पाँच हिन्दी भावार्थ उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दी भावार्थ पूरे पद का है। पाठ में स्कैन से लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं। यह पाठ पुनर्वितरण की अनुमति नहीं देता।

- [आधिकारिक पूर्ण साहित्य संग्रह](https://www.jkpliterature.org.in/)
- [लेखक का आधिकारिक परिचय](https://jagadgurukripalujimaharaj.org.in/)
- [प्रेम रस मदिरा: आधिकारिक पुस्तक विवरण](https://www.jkpliterature.org.in/products/prem-ras-madira-regular-size)
- [संस्करण और स्रोत प्रमाण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/provenance.json)
- [पुस्तकालय के आवरणों का स्रोत विवरण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/books/index.json)
- [स्रोत और पाठ-सुधार](https://radhey.shreyam1008.com.np/collection/)

मूल रचना की प्रथम प्रकाशन तिथि के उपलब्ध विवरण अलग हैं; इस संग्रह में उसका कोई एक निश्चित वर्ष नहीं माना गया है। अंग्रेज़ी संस्करण का अक्टूबर २००९ का प्रथम-संस्करण वर्ष मूल रचना के प्रथम प्रकाशन का वर्ष नहीं है।