# प्रेम बिनु ज्ञानी निपट गंमार।

स्थायी पृष्ठ: https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0267-m06-k006/
भाषा: हिन्दी / ब्रज
स्रोत पहचान: PRM-0267-M06-K006
मूल रचना: प्रेम रस मदिरा — जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
माधुरी: प्रेम-माधुरी
स्थानीय पद संख्या: 6
मूल पद के स्रोत पृष्ठ: 122–122

[English](https://radhey.shreyam1008.com.np/en/prem-ras-madira/pad/prm-0267-m06-k006/) · [पुस्तक की अनुक्रमणिका](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/) · [दोनों भाषाओं में पुस्तक पढ़ें](https://radhey.shreyam1008.com.np/PRM/?pad=267&mode=reader&lang=both) · [दोनों भाषाओं का स्रोत पाठ](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/prm/prm-0267-m06-k006.md)

## मूल पद

प्रेम बिनु ज्ञानी निपट गंमार।
जो नहिं प्रेम-सुधा-रस चाख्यो, सो कस जाननिहार।
"अँधरेहिं मिली आँखि"को माने? जो न लख्यो संसार।
तिमि ज्ञानिन दृग मिल्यो लख्यो नहिं, सगुण ब्रह्म साकार।
कहा सुखी माँ तेहि सुत ते जो, नित रह गर्भ मझार।
इमि ज्ञानिन नीरस रति रस जो, लख्यो न नित्य विहार।
हमरे मत “कृपालु” वे ज्ञानी, ज्यों खर चंदन भार॥

## हिन्दी भावार्थ

सगुण साकार ब्रह्म श्रीकृष्ण के निष्काम-प्रेम प्राप्त किये बिना जीवनमुक्त, पूर्णकाम, अमलात्मा ज्ञानी भी रसिकों के सिद्धांत से, ज्ञानी होते हुए भी पूर्णतया अनभिज्ञ हैं। यद्यपि ज्ञानी शब्द का ही अर्थ है जानने वाला, किन्तु प्रेमरस के माधुर्य के आस्वादन के बिना वह ज्ञानी भी पूर्ण रूप से जानने वाला कैसे माना जाय। संसार में भी यदि कोई अंधा यह कहे कि मुझे आँख तो मिल गयी है किन्तु स्थूल पदार्थ कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता तब भला उसकी बात को बुद्धिमान जन कैसे मानेंगे। उसी प्रकार यदि कोई ज्ञानी यह कहता है कि मुझे ब्रह्म दर्शन के नेत्र तो मिल गये हैं किन्तु फिर भी सगुण-साकार ब्रह्म श्रीकृष्ण कभी भी नहीं दिखाई पड़े, तब उस ज्ञानी को रसिक-जन ज्ञानी किस प्रकार मानें। संसार में माता को उस पुत्र से क्या सुख मिल सकता है जो पुत्र सदा ही माता के गर्भ में रहे। उसी प्रकार ज्ञानियों का भी वह ब्रह्मानन्द नीरस है जो सदा अव्यक्त रूप से अंतःकरण में ही रहता है और सगुण साकार पुरुषोत्तम ब्रह्म की नित्य-विहार लीला उनको नहीं दिखाई पड़ती। 'कृपालु' कहते हैं कि हमारे सिद्धांत से तो वह ज्ञानी ठीक उसी प्रकार हैं जैसे चन्दन से लदा हुआ गधा।

भावार्थ के स्रोत पृष्ठ: 365-366

[पिछला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0266-m06-k005/) · [अगला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0268-m06-k007/)

## पद का स्रोत और उद्धरण

पद और उपलब्ध भावार्थ दिए गए स्रोत से लिप्यंतरित पाठ हैं। उद्धरण में स्रोत के शब्द, विराम-चिह्न और क्रम सुरक्षित रखें; लोप को स्पष्ट चिह्नित करें। सारांश या व्याख्या को अलग से अपना भावानुवाद बताकर इसी पद का संदर्भ दें। स्रोत में पूरे पद का भावार्थ है, शब्द-दर-शब्द या पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ नहीं। लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं।

यह अनौपचारिक, व्यक्तिगत और आंशिक संग्रह है।

मूल रचना: जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज। पद और उपलब्ध हिन्दी भावार्थ प्रकाशित पुस्तक के उपलब्ध स्कैन से लिए गए हैं; ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता से रचित पद या भावार्थ नहीं हैं। माधुरी और भक्ति चैलेंज के सजावटी चित्र Codex से बनाए गए हैं। वे मूल प्रकाशित पाठ, स्कैन और प्रकाशक के चित्रों से अलग हैं। पुस्तकालय के आवरण उपलब्ध PDF के आवरण/मूल पृष्ठ या प्रकाशक के प्रतिनिधि चित्र हैं; चित्र से संस्करण की समानता सिद्ध नहीं होती।

प्रकाशक के अनुसार प्रेम रस मदिरा में २१ माधुरियों में १,००८ पद हैं। संग्रह में उपलब्ध स्रोत-अभिलेखों की स्थायी पहचान सुरक्षित रखी गई है; संख्या के अंतर का समाधान अभी लंबित है। पाँच हिन्दी भावार्थ उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दी भावार्थ पूरे पद का है। पाठ में स्कैन से लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं। यह पाठ पुनर्वितरण की अनुमति नहीं देता।

- [आधिकारिक पूर्ण साहित्य संग्रह](https://www.jkpliterature.org.in/)
- [लेखक का आधिकारिक परिचय](https://jagadgurukripalujimaharaj.org.in/)
- [प्रेम रस मदिरा: आधिकारिक पुस्तक विवरण](https://www.jkpliterature.org.in/products/prem-ras-madira-regular-size)
- [संस्करण और स्रोत प्रमाण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/provenance.json)
- [पुस्तकालय के आवरणों का स्रोत विवरण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/books/index.json)
- [स्रोत और पाठ-सुधार](https://radhey.shreyam1008.com.np/collection/)

मूल रचना की प्रथम प्रकाशन तिथि के उपलब्ध विवरण अलग हैं; इस संग्रह में उसका कोई एक निश्चित वर्ष नहीं माना गया है। अंग्रेज़ी संस्करण का अक्टूबर २००९ का प्रथम-संस्करण वर्ष मूल रचना के प्रथम प्रकाशन का वर्ष नहीं है।