# प्रीति की रीति न जाने कोय।

स्थायी पृष्ठ: https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0265-m06-k004/
भाषा: हिन्दी / ब्रज
स्रोत पहचान: PRM-0265-M06-K004
मूल रचना: प्रेम रस मदिरा — जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
माधुरी: प्रेम-माधुरी
स्थानीय पद संख्या: 4
मूल पद के स्रोत पृष्ठ: 121–121

[English](https://radhey.shreyam1008.com.np/en/prem-ras-madira/pad/prm-0265-m06-k004/) · [पुस्तक की अनुक्रमणिका](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/) · [दोनों भाषाओं में पुस्तक पढ़ें](https://radhey.shreyam1008.com.np/PRM/?pad=265&mode=reader&lang=both) · [दोनों भाषाओं का स्रोत पाठ](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/prm/prm-0265-m06-k004.md)

## मूल पद

प्रीति की रीति न जाने कोय।
सब कह प्रीति मीन-जल साँची, मो मत"प्रीति बिगोय"।
ज्यौं निज तनु-हित नर-समीर रति, त्यों निज स्वारथ सोय।
मधुकर-कमल प्रीति कहँ? लोलुप,-गति अनन्य रति खोय।
सोऊ तृषा-शमन हित स्वाती, घन-चातक रति जोय।
मरत प्रेम-पट कारिख पोत्यो, मृग-पतंग रति दोय।
स्वारथ परमारथ-अतीत कोउ, प्रेम विलक्षण होय।
सुनु “कृपालु” बिनु कृपा रसिक जन, प्रीति मिले नहिं तोय॥

## हिन्दी भावार्थ

प्रेम का वास्तविक स्वरूप कोई नहीं जानता अर्थात् बिरले ही, प्रेम प्राप्त किये हुए रसिक ही जानते हैं। यद्यपि सभी कवि लोग मछली एवं जल के प्रेम को वास्तविक प्रेम कहते हैं किन्तु मेरे सिद्धान्त में तो वह प्रेम का स्वरूप नहीं है। क्योंकि जिस प्रकार मनुष्य आदि अपने शरीर के छूट जाने के भय से वायु के अभाव में परम व्याकुल होते हैं, उसी प्रकार मछली का आहार जल होने से वह अपने शरीर नष्ट हो जाने के भय से तड्पती है। रसिकों के सिद्धांत से (जितेन्द्रिय-सुख-हेतु कामेर तात्पर्य कृष्ण-सुख तात्पर्य प्रेम तो प्रबल) वह स्वार्थ ही है। इसके अतिरिक्त कवि-जन भौरे एवं कमल का प्रेम सत्य बतलाते जज हैं, किन्तु लोलुपता एवं अनन्यता न होने के कारण भौरे का प्रेम भी दूषित है। कवि लोग चातक (पपीहा) एवं बादलों का प्रेम वास्तविक कहते हैं किन्तु वह भी पूर्वोक्त रीति से स्वाति से प्यास बुझाने मात्र स्वार्थ का ही है। हिरन एवं पतंगों का नाद एवं दीपक के प्रति सच्चा प्रेम कहने वाले यह नहीं विचार करते कि यह दोनों ही मर कर अमरत्व प्रदान करने बाले प्रेम पर कलंक का टीका लगाते हैं। वस्तुतः प्रेम तो स्वार्थ एवं परमार्थ, अर्थात् लोक एवं परलोक दोनों से ही परे किसी अनुपम तत्त्व का नाम है (ह्लादिनी शक्तेर परम सार तार प्रेम नाम)। 'कृपालु' कहते हैं कि बिना रसिकजनों की अनुकम्पा के वह वासना रहित दिव्य प्रेम किसी भी साधना के द्वारा नहीं प्राप्त हो सकता।

भावार्थ के स्रोत पृष्ठ: 363-364

[पिछला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0264-m06-k003/) · [अगला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0266-m06-k005/)

## पद का स्रोत और उद्धरण

पद और उपलब्ध भावार्थ दिए गए स्रोत से लिप्यंतरित पाठ हैं। उद्धरण में स्रोत के शब्द, विराम-चिह्न और क्रम सुरक्षित रखें; लोप को स्पष्ट चिह्नित करें। सारांश या व्याख्या को अलग से अपना भावानुवाद बताकर इसी पद का संदर्भ दें। स्रोत में पूरे पद का भावार्थ है, शब्द-दर-शब्द या पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ नहीं। लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं।

यह अनौपचारिक, व्यक्तिगत और आंशिक संग्रह है।

मूल रचना: जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज। पद और उपलब्ध हिन्दी भावार्थ प्रकाशित पुस्तक के उपलब्ध स्कैन से लिए गए हैं; ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता से रचित पद या भावार्थ नहीं हैं। माधुरी और भक्ति चैलेंज के सजावटी चित्र Codex से बनाए गए हैं। वे मूल प्रकाशित पाठ, स्कैन और प्रकाशक के चित्रों से अलग हैं। पुस्तकालय के आवरण उपलब्ध PDF के आवरण/मूल पृष्ठ या प्रकाशक के प्रतिनिधि चित्र हैं; चित्र से संस्करण की समानता सिद्ध नहीं होती।

प्रकाशक के अनुसार प्रेम रस मदिरा में २१ माधुरियों में १,००८ पद हैं। संग्रह में उपलब्ध स्रोत-अभिलेखों की स्थायी पहचान सुरक्षित रखी गई है; संख्या के अंतर का समाधान अभी लंबित है। पाँच हिन्दी भावार्थ उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दी भावार्थ पूरे पद का है। पाठ में स्कैन से लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं। यह पाठ पुनर्वितरण की अनुमति नहीं देता।

- [आधिकारिक पूर्ण साहित्य संग्रह](https://www.jkpliterature.org.in/)
- [लेखक का आधिकारिक परिचय](https://jagadgurukripalujimaharaj.org.in/)
- [प्रेम रस मदिरा: आधिकारिक पुस्तक विवरण](https://www.jkpliterature.org.in/products/prem-ras-madira-regular-size)
- [संस्करण और स्रोत प्रमाण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/provenance.json)
- [पुस्तकालय के आवरणों का स्रोत विवरण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/books/index.json)
- [स्रोत और पाठ-सुधार](https://radhey.shreyam1008.com.np/collection/)

मूल रचना की प्रथम प्रकाशन तिथि के उपलब्ध विवरण अलग हैं; इस संग्रह में उसका कोई एक निश्चित वर्ष नहीं माना गया है। अंग्रेज़ी संस्करण का अक्टूबर २००९ का प्रथम-संस्करण वर्ष मूल रचना के प्रथम प्रकाशन का वर्ष नहीं है।