# हमारो माई, श्री बरसानो गाम।

स्थायी पृष्ठ: https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0261-m05-k005/
भाषा: हिन्दी / ब्रज
स्रोत पहचान: PRM-0261-M05-K005
मूल रचना: प्रेम रस मदिरा — जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
माधुरी: धाम-माधुरी
स्थानीय पद संख्या: 5
मूल पद के स्रोत पृष्ठ: 118–118

[English](https://radhey.shreyam1008.com.np/en/prem-ras-madira/pad/prm-0261-m05-k005/) · [पुस्तक की अनुक्रमणिका](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/) · [दोनों भाषाओं में पुस्तक पढ़ें](https://radhey.shreyam1008.com.np/PRM/?pad=261&mode=reader&lang=both) · [दोनों भाषाओं का स्रोत पाठ](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/prm/prm-0261-m05-k005.md)

## मूल पद

हमारो माई, श्री बरसानो गाम।
महरानी राधा ठकुरानी, सरस सुखद अभिराम।
गहवर-वन वृषभानुकुंड वर, प्रेमसरोवर ठाम।
विधि हरि हर दुर्लभ रजधानी, श्री वृंदावन धाम।
विहरत निज स्वामिनि सँग कुंजनि, पुंजनि आठों याम।
डगर बुहारत पंथ निहारत, रहत ब्रह्म घनश्याम।
छके “कृपालु” प्रेम रस डोलत, लै लै राधे नाम॥

## हिन्दी भावार्थ

अरी माई! मेरा तो ग्राम बरसाना है। राधा ठकुरानी जो प्रेम की निधि एवं आनन्द की खान हैं, वे ही हमारी महारानी हैं। यहाँ गह्वरवन, वृषभानुकुण्ड एवं प्रेम-सरोवर आदि दिव्य स्थान हैं। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर से भी अप्राप्य श्री वृन्दावन धाम हमारी राजधानी है। जहाँ हम किशोरी जी के साथ दिन-रात विविध कुंजों में रास का रसास्वादन करते रहते हैं। ब्रह्म श्रीकृष्ण ही वहाँ किशोरी जी के लिये झाड़ लगाते हुए मार्ग साफ करते हैं तथा उनकी प्रतीक्षा करते रहते हैं। 'कृपालु' कहते हैं कि हम भी 'राधे, राधे 'कहते हुए प्रेम-रस-मदिरा में उन्मत्त वहाँ डोला करते हैं।

भावार्थ के स्रोत पृष्ठ: 261-263

[पिछला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0260-m05-k004/) · [अगला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0262-m06-k001/)

## पद का स्रोत और उद्धरण

पद और उपलब्ध भावार्थ दिए गए स्रोत से लिप्यंतरित पाठ हैं। उद्धरण में स्रोत के शब्द, विराम-चिह्न और क्रम सुरक्षित रखें; लोप को स्पष्ट चिह्नित करें। सारांश या व्याख्या को अलग से अपना भावानुवाद बताकर इसी पद का संदर्भ दें। स्रोत में पूरे पद का भावार्थ है, शब्द-दर-शब्द या पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ नहीं। लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं।

यह अनौपचारिक, व्यक्तिगत और आंशिक संग्रह है।

मूल रचना: जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज। पद और उपलब्ध हिन्दी भावार्थ प्रकाशित पुस्तक के उपलब्ध स्कैन से लिए गए हैं; ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता से रचित पद या भावार्थ नहीं हैं। माधुरी और भक्ति चैलेंज के सजावटी चित्र Codex से बनाए गए हैं। वे मूल प्रकाशित पाठ, स्कैन और प्रकाशक के चित्रों से अलग हैं। पुस्तकालय के आवरण उपलब्ध PDF के आवरण/मूल पृष्ठ या प्रकाशक के प्रतिनिधि चित्र हैं; चित्र से संस्करण की समानता सिद्ध नहीं होती।

प्रकाशक के अनुसार प्रेम रस मदिरा में २१ माधुरियों में १,००८ पद हैं। संग्रह में उपलब्ध स्रोत-अभिलेखों की स्थायी पहचान सुरक्षित रखी गई है; संख्या के अंतर का समाधान अभी लंबित है। पाँच हिन्दी भावार्थ उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दी भावार्थ पूरे पद का है। पाठ में स्कैन से लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं। यह पाठ पुनर्वितरण की अनुमति नहीं देता।

- [आधिकारिक पूर्ण साहित्य संग्रह](https://www.jkpliterature.org.in/)
- [लेखक का आधिकारिक परिचय](https://jagadgurukripalujimaharaj.org.in/)
- [प्रेम रस मदिरा: आधिकारिक पुस्तक विवरण](https://www.jkpliterature.org.in/products/prem-ras-madira-regular-size)
- [संस्करण और स्रोत प्रमाण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/provenance.json)
- [पुस्तकालय के आवरणों का स्रोत विवरण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/books/index.json)
- [स्रोत और पाठ-सुधार](https://radhey.shreyam1008.com.np/collection/)

मूल रचना की प्रथम प्रकाशन तिथि के उपलब्ध विवरण अलग हैं; इस संग्रह में उसका कोई एक निश्चित वर्ष नहीं माना गया है। अंग्रेज़ी संस्करण का अक्टूबर २००९ का प्रथम-संस्करण वर्ष मूल रचना के प्रथम प्रकाशन का वर्ष नहीं है।