# सुनो हरि! खरी खरी अब बात।

स्थायी पृष्ठ: https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0137-m03-k128/
भाषा: हिन्दी / ब्रज
स्रोत पहचान: PRM-0137-M03-K128
मूल रचना: प्रेम रस मदिरा — जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
माधुरी: सिद्धान्त-माधुरी
स्थानीय पद संख्या: 128
मूल पद के स्रोत पृष्ठ: 62–63

[English](https://radhey.shreyam1008.com.np/en/prem-ras-madira/pad/prm-0137-m03-k128/) · [पुस्तक की अनुक्रमणिका](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/) · [दोनों भाषाओं में पुस्तक पढ़ें](https://radhey.shreyam1008.com.np/PRM/?pad=137&mode=reader&lang=both) · [दोनों भाषाओं का स्रोत पाठ](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/prm/prm-0137-m03-k128.md)

## मूल पद

सुनो हरि! खरी खरी अब बात।
हौं तो मायाधीन सनातन, वेद विदित विख्यात।
पै तुम मायाधीश कहावत, पुनि काहे डरपात।
तुम्हरे सुतहिं मार तव दासी, छिन-छिन जूते लात।
बने अकारण करुण देख सब, पै कछु करि न सकात।
"यमेवैष वृणुते"इति श्रुति की, बात तिहारी जात।
पांचहुँ मुक्ति “कृपालु” न याचत, याचत तुम सँग नात॥

## हिन्दी भावार्थ

हे नाथ! आज तुम्हें मैं कुछ खरी-खरी सुनाने आया हूँ। मैं तो सदा से मायाधीन हूँ, यह लोक, वेद में विख्यात है किन्तु तुम माया के स्वामी होकर भी माया से डरते हो। इसका प्रमाण यह है कि तुम्हारे पुत्र स्वरूप जीवों को तुम्हारी दासी सरीखी माया अनेक प्रकार के कष्ट दे रही है और तुम अकारण करुण की उपाधि लिए हुए सब देख रहे हो, कुछ कर नहीं सकते। "जिस पर भगवान् कृपा करता है वही भगवान् को पा सकता है'यह वेद वाणी मिथ्या सिद्ध हुई जा रही है। कृपालु कहते हैं कि हम पाँचों प्रकार की मुक्ति नहीं माँगते, केवल तुम्हारा प्रेम ही मांगते हैं।

भावार्थ के स्रोत पृष्ठ: 161-162

[पिछला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0136-m03-k127/) · [अगला पद](https://radhey.shreyam1008.com.np/prem-ras-madira/pad/prm-0138-m03-k129/)

## पद का स्रोत और उद्धरण

पद और उपलब्ध भावार्थ दिए गए स्रोत से लिप्यंतरित पाठ हैं। उद्धरण में स्रोत के शब्द, विराम-चिह्न और क्रम सुरक्षित रखें; लोप को स्पष्ट चिह्नित करें। सारांश या व्याख्या को अलग से अपना भावानुवाद बताकर इसी पद का संदर्भ दें। स्रोत में पूरे पद का भावार्थ है, शब्द-दर-शब्द या पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ नहीं। लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं।

यह अनौपचारिक, व्यक्तिगत और आंशिक संग्रह है।

मूल रचना: जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज। पद और उपलब्ध हिन्दी भावार्थ प्रकाशित पुस्तक के उपलब्ध स्कैन से लिए गए हैं; ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता से रचित पद या भावार्थ नहीं हैं। माधुरी और भक्ति चैलेंज के सजावटी चित्र Codex से बनाए गए हैं। वे मूल प्रकाशित पाठ, स्कैन और प्रकाशक के चित्रों से अलग हैं। पुस्तकालय के आवरण उपलब्ध PDF के आवरण/मूल पृष्ठ या प्रकाशक के प्रतिनिधि चित्र हैं; चित्र से संस्करण की समानता सिद्ध नहीं होती।

प्रकाशक के अनुसार प्रेम रस मदिरा में २१ माधुरियों में १,००८ पद हैं। संग्रह में उपलब्ध स्रोत-अभिलेखों की स्थायी पहचान सुरक्षित रखी गई है; संख्या के अंतर का समाधान अभी लंबित है। पाँच हिन्दी भावार्थ उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दी भावार्थ पूरे पद का है। पाठ में स्कैन से लिप्यंतरण की त्रुटियाँ रह सकती हैं। यह पाठ पुनर्वितरण की अनुमति नहीं देता।

- [आधिकारिक पूर्ण साहित्य संग्रह](https://www.jkpliterature.org.in/)
- [लेखक का आधिकारिक परिचय](https://jagadgurukripalujimaharaj.org.in/)
- [प्रेम रस मदिरा: आधिकारिक पुस्तक विवरण](https://www.jkpliterature.org.in/products/prem-ras-madira-regular-size)
- [संस्करण और स्रोत प्रमाण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/provenance.json)
- [पुस्तकालय के आवरणों का स्रोत विवरण](https://radhey.shreyam1008.com.np/content/books/index.json)
- [स्रोत और पाठ-सुधार](https://radhey.shreyam1008.com.np/collection/)

मूल रचना की प्रथम प्रकाशन तिथि के उपलब्ध विवरण अलग हैं; इस संग्रह में उसका कोई एक निश्चित वर्ष नहीं माना गया है। अंग्रेज़ी संस्करण का अक्टूबर २००९ का प्रथम-संस्करण वर्ष मूल रचना के प्रथम प्रकाशन का वर्ष नहीं है।