# मम अलबेली सरकार, मम श्री वृषभानु दुलार।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-093
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-093/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 193–195

मम अलबेली सरकार, मम श्री वृषभानु दुलार।
मम प्रेम रूप रस सार, तव महिमा अपरंपार॥
तुम स्वामिनि नंद कुमार, तुम मादन रस साकार।
तुम करुणा की भंडार, तव महिमा अपरंपार॥

तुम पतितन सुनत पुकार, तुम दीनन की रखवार।
तुम अधम उधारन हार, तव महिमा अपरंपार॥
तुम ही जग सर्जनि हार, तुम ही जग पालनि हार।
तुम ही कर जग संहार, तव महिमा अपरंपार॥
तव ध्यान धरत रिझवार, गुन गावत नंदकुमार।
तव कर हरि जय जय कार, तव महिमा अपरंपार॥
तव पग चापत रिझवार, तव छवि लखि छवि बलिहार।
तव आरति श्याम उतार, तव महिमा अपरंपार॥
तुम महाभाव साकार, तुम आत्मा नंदकुमार।
तुम प्राण प्राण ब्रजनार, तव महिमा अपरंपार॥
तुम पर अगनित रति वार, तुम पर गिरिधर बलिहार।
तुम पर वारी ब्रजनार, तव महिमा अपरंपार॥
तुम शरणागत रखवार, तुम ब्रज रस बाँटनि हार।
तुम बिनु कारण कर प्यार, तुम पर “कृपालु” बलिहार॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे मेरी अलबेली वृषभानुदुलारी! तुम प्रेम, रूप एवं
रस की सार सर्वस्व स्वरूपा हो। तुम्हारी महिमा का कोई अन्त
नहीं पा सकता। तुम श्रीकृष्ण की स्वामिनी हो। मादन-रस की
साकार प्रतिमा हो। तुम अत्यन्त ही करुणामयी हो। तुम अनन्त
महिमामयी हो। तुम पतित-जनों का क्रन्दन सुनने में विलम्ब नहीं
करती हो। दीन-जनों की रक्षा भी तुम ही करती हो। राधे! अधमों
का उद्धार करने वाली भी एकमात्र तुम ही हो। जगत् की रचना,
पालन एवं संहार तुम्हारे द्वारा ही होता है। श्यामसुन्दर हृदय में
तुम्हारा ही ध्यान करते हैं वाणी से तुम्हारा गुणानुवाद करते हैं।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

बार-बार तुम्हारी जय जयकार करते हैं। तुम्हारी असीम महिमा
का वर्णन नहीं किया जा सकता। श्यामसुन्दर तुम्हारे चरणों को
दबाते हैं। तुम्हारी छवि पर छवि भी बलिहार जाती है। श्यामसुन्दर
तुम्हारी आरती उतारते हैं, तुम्हारी महिमा अनन्त है। तुम साक्षात्
महाभाव स्वरूपा हो, तुम श्रीकृष्ण की आत्मा ही हो। तुम ब्रज-
गोपियों के प्राणों की भी प्राण हो। तुम्हारे अनुपम सौन्दर्य पर असंख्य
रति निछावर की जा सकती हैं। श्रीकृष्ण भी तुम पर बलिहार जाते
हैं। ब्रजांगनाएँ तुम पर स्वयं को निछावर करती हैं, तुम्हारी महिमा
का कोई ओर छोर नहीं है। तुम शरणागत की रक्षा करने में समर्थ
हो, ब्रजरस का वितरण करती हो। अकारण जीवों को प्रेम प्रदान
करती हो। “श्रीकृपालु” तुम पर बलिहार जाते हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-092/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-094/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.