# रसिकन जीवन राधा, गोपी जन धन राधा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-092
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-092/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 192–193

रसिकन जीवन राधा, गोपी जन धन राधा।
जीवन जीवन राधा, राधा राधा राधा॥
अवढर दानी राधा, ब्रज रसखानी राधा।
ब्रज महरानी राधा, राधा राधा राधा॥
हैं प्रेम धनी राधा, हैं रूप धनी राधा।
हैं कृपा धनी राधा, राधा राधा राधा॥
हैं दीनबन्धु राधा, पतितन पावनि राधा।
करुणा कारिणि राधा, राधा राधा राधा॥
हैं महाभाव राधा, हैं आह्लादिनि राधा।
हैं वरदायिनि राधा, राधा राधा राधा॥
हैं गजगामिनि राधा, छवि अभिरामिनि राधा।
श्यामहुँ स्वामिनि राधा, राधा राधा राधा॥
हरि गावत गुन राधा, हरि ध्यावत छवि राधा।
हरि सेवत नित राधा, राधा राधा राधा॥
हरि चापत पग राधा, हरि तकत भृकुटि राधा।
हरि रिझवत नित राधा, राधा राधा राधा॥
हैं पूर्ण ब्रह्म राधा, हरि आराधित राधा।
हरि प्राणेश्वरि राधा, राधा “कृपालु” राधा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—श्रीराधा रसिकों की जीवन स्वरूपा हैं। गोपीजनों
की सर्वस्व हैं। सम्पूर्ण जीवों को भी जीवन प्रदान करनेवाली हैं।
उदार हृदया राधा दान देते समय कभी पात्रता का विचार नहीं

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

करतीं। श्रीराधा ब्रजरस की खान हैं। श्री राधा ही ब्रजमण्डल की
महारानी हैं। श्रीराधा प्रेम, रूप एवं कृपा रूपी धन से धनी हैं।
श्रीराधा दीनों पर ही विशेष रूप से कृपा करती हैं। पतितों को
पावन करने वाली श्रीराधा ही हैं। श्री राधा अत्यन्त ही करुणामयी
हैं। श्री राधा महाभाव स्वरूपिणी हैं। श्रीकृष्ण की आह्लादिनी शक्ति
हैं। जीवों पर द्रवित होकर वर देने वाली श्रीराधा ही हैं। श्रीराधा
मतवाले गजराज की सी गति वाली हैं। उनकी छवि अत्यन्त ही
मनोहारिणी है। श्रीराधा श्रीकृष्ण की भी स्वामिनी हैं। श्रीकृष्ण निरन्तर
श्रीराधा के गुणों का गान करते हैं, श्रीराधा की ही छवि का ध्यान
करते हैं। निरन्तर श्रीराधा की सेवा में रत रहते हैं। श्रीकृष्ण श्रीराधा
के चरणों का संवाहन करते हैं, श्रीराधा की भृकुटि को ही ताकते
रहते हैं। श्रीकृष्ण अनेक प्रकार से श्रीराधा को प्रसन्न करने की
चेष्टा करते हैं। श्रीराधा ब्रह्मस्वरूपा हैं, श्रीराधा श्रीहरि द्वारा आराधित
हैं।
श्री कृपालुजी कहते हैं- कहाँ तक कहूँ श्रीराधा तो श्रीकृष्ण के
प्राणों की अधिष्ठात्री देवी ही हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-091/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-093/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.