# भोरी भोरी राधा, गोरी गोरी राधा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-090
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-090/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 188–189

भोरी भोरी राधा, गोरी गोरी राधा।
पिय चित चोरी राधा, वो री मोरी राधा॥
सिर शीश फूल राधा, भल चूनरि सिर राधा।
माथे बिन्दी राधा, वो री मोरी राधा॥
कानन कुंडल राधा, नासा बेसर राधा।
नथ मोतिन लर राधा, वो री मोरी राधा॥
दोउ कर कंकन राधा, कर सोह चुरी राधा।
मणिमय पहुँची राधा, वोरी मोरी राधा॥
गल मुक्त माल राधा, दुलरी तिलरी राधा।
उर कंचुकि छवि राधा, वो री मोरी राधा॥
कटि मणि किंकिणि राधा, नीलांबर छवि राधा।
चरनन नूपुर राधा, वो री मोरी राधा॥
कर मेहँदी छवि राधा, पग जावक भल राधा।
पग बिछुवनि छवि राधा, वो री मोरी राधा॥
पिय जपत नाम राधा, पिय गावत गुन राधा।
पिय ध्यावत छवि राधा, वो री मोरी राधा॥
हैं प्रेम रूप राधा, हैं रूप रूप राधा।
हैं राधा सम राधा, वो री मोरी राधा॥
पिय चापत पग राधा, पिय रिझवत नित राधा।
पिय रोम रोम राधा, वो री “कृपालु” राधा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—मेरी राधा अत्यन्त भोली-भाली गौरवर्ण की एवं
प्रियतम के चित्त को चुराने वाली हैं। श्रीराधा के सिर पर शीशफूल
एवं चुनरी सुशोभित है। ललाट पर लाल बिंदी है। राधा के कानों
में कुण्डल एवं नासिका में बेसर है। नथ में मोतियों की लड़ है।
राधा के दोनों हाथों में कंकण हैं चूड़ियाँ हैं तथा मणि-मंडित पहुँची
भी हैं। राधा के गले में मोतियों की मालाएँ हैं, दुलरी एवं तिलरी
हैं। हृदय पर कंचुकी छवि पा रही है। कमर पर मणियों से युक्त
किंकिणी है। नीले रंग का परिधान है। चरणों में नूपुर ध्वनित हो
रहे हैं। कर-तल मेहँदी से अरुण हो रहे हैं। चरणों में सुन्दर मिहावर
लगा है। उंगलियों में बिछुए शोभा पा रहे हैं। प्रियतम कृष्ण राधा
का ही नाम जपते हैं। मुरली में राधा का ही गुणगान करते हैं। नेत्रों
में राधा की ही छवि धारण करते हैं। राधा प्रेम एवं रूप का साक्षात्
स्वरूप ही हैं। राधा के समान राधा ही हैं। प्रियतम कृष्ण राधा के
चरणों को दबाते हैं। निरन्तर राधा को ही रिझाते रहते हैं। प्रियतम
के रोम-रोम में राधा समाई हुई हैं। श्री कृपालुजी कहते हैं- मेरी
श्रीराधा ऐसी गरिमामयी हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-089/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-091/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.