# सदा सुहागिनि श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-089
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-089/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 186–187

सदा सुहागिनि श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
शीश मुकुट मणि मंडित श्यामा,
चुनरी चमकति श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
चमचम चमक चन्द्रिका श्यामा,
दुति लर मोतिन श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
सरस रसीले नैनन श्यामा,
आँजे अंजन श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
कर्णफूल चमकत श्रुति श्यामा,
नथ बेसर दुति श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
लखि चितवनि मुसुकनि पिय श्यामा,
मुर्छित छिति गिर श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
उर कंचुकि कटि लहँगा श्यामा,
मणिन माल गल श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
कनकन कंकन किंकिनि श्यामा,
कर चूरिन दुति श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
रतन जटित पग पायल श्यामा,

अँगुरिन बिछुवनि श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
लखि सोरह सिँगार पिय श्यामा,
कह बलिहारी श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
शिवहूँ बने शिवानी श्यामा,
आये सखि बिच श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
लखत “कृपालु” शिवानी श्यामा,
हँसति शिवानी श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—मेरी श्रीराधा सदा सौभाग्य शालिनी हैं। सिर पर मणि
जटित मुकुट शोभा पा रहा है। चुनरी भी चमक रही है। चन्द्रिका
चमचमा रही है, उस पर मोतियों की लड़ भी चमक रही है।
अत्यन्त सरस रसपूर्ण नेत्रों में अंजन लगाया है। कानों में कर्णफूल
चमक रहे हैं। नासिका में नथ एवं बुलाक की चमक है। श्रीराधा
की दृष्टि एवं मुस्कान के माधुर्य को सह न सकने के कारण श्रीकृष्ण
मूर्च्छित होकर पृथ्वी पर गिर जाते हैं। वक्षःस्थल पर कंचुकी एवं
कटि पर लहँगा है। गले में मणियों की मालायें हैं स्वर्ण के कंकण
एवं किंकिणी की दुति झलमला रही है। हाथों में चूड़ियों की चमक
है। रत्न जटित पायल चरणों में सुशोभित है। चरणों की उंगलियों
में बिछुए हैं। सोलह शृंगार युक्त श्री राधा की इस छवि को देखकर
प्रियतम कृष्ण बलिहार जाते हैं। भगवान शिव भी गोपी का रूप
धारण कर श्रीराधा की सखियों में सम्मिलित हो गये। “कृपालुजी”
कहते हैं कि गोपी रूपधारी शिव को देखकर शिवानी पार्वती हँस
पड़ी।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-088/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-090/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.