# तू ही मेरी तू ही मेरी तू ही मेरी राधे,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-079
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-079/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 170–172

तू ही मेरी तू ही मेरी तू ही मेरी राधे,
मैं भी तेरी मैं भी तेरी मैं भी तेरी राधे।
तू ही मेरी थी भी है भी रहेगी भी राधे,
मैं भी तेरी थी भी हूँ भी रहूँगी भी राधे।
सदा सों विमुख रहि मैं तो तोसों राधे,
याते भयो मति को विपर्यय राधे।
मति के विपर्यय ते ही प्यारी राधे,
मैं तो तोरी नित्य दासी भूली यह राधे।

यह करतूति तेरी माया की है राधे,
मरम बतायो यह रसिकन राधे।
याको फल कल नहिं पायो पल राधे,
पायो दुख अगनित नित प्रति राधे।
काम क्रोध लोभ आदि मायाभट राधे,
बहुत सतायो सहि नहिं जाय राधे।
गुरु ने बताया याय औषधि राधे,
बस एक तेरी सन्मुखता राधे।
तेरी सन्मुखता हित मेरी राधे,
गुरुवर की शरणागति राधे।
गुरु ही बतायेगा साधन राधे,
गुरु ही मिलायेगा तुम सन राधे।
गुरु को जो माने आत्मा इष्ट राधे,
वापै तू “कृपालु” बनि कृपा करे राधे।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे राधे! एकमात्र तुम ही मेरी हो और मैं भी एकमात्र
तुम्हारी ही हूँ। तुम ही मेरी थी, हो एवं रहोगी। मैं भी तुम्हारी ही
थी, हूँ एवं सदा रहूँगी। मैं माया के कारण तुमसे विमुख हो गई,
अतः मेरी बुद्धि भ्रम से युक्त हो गई। भ्रम के कारण मैं अपने दासत्व
को भूल गई। यह सब तुम्हारी माया के कारण ही हुआ। रसिकों ने
ही इस रहस्य को खोला। अपने स्वरूप को भूल जाने के कारण
मुझे एक क्षण को भी कहीं शांति नहीं मिली। सदा ही मुझे अनेक
प्रकार के दुःख मिलते रहे। माया के बड़े-बड़े सरदारों काम, क्रोध,
लोभ आदि ने मुझे बहुत कष्ट दिये, अब मेरी सहन शक्ति जवाब दे

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

चुकी है। गुरु ने इसकी औषधि तुम्हारी सन्मुखता बताई। तुम्हारी
सन्मुखता प्राप्त करने के लिये गुरु की शरण ग्रहण करनी होगी।
साधन गुरु ही बतायेगा। गुरु ही तुमसे मेरा मिलन करायेगा। गुरु
को जो अपनी आत्मा और अपना इष्टदेव मानता है, हे करु णामयी
राधे तुम कृपालु बनकर “कृपालु” उसी पर अपनी कृपा करती हो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-078/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-080/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.