# राधे राधे गोविन्द राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-078
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-078/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 160–170

राधे राधे गोविन्द राधे, राधे राधे राधे।
तुम भी नहिं भूलो मोहिं पल छिन आधे,
मैं भी न भूलूँ तोहिं राधे, राधे राधे राधे।
तुम बिनु जिउँ नहिं इक छिन राधे,
ऐसी बना दे मोहिं राधे, राधे राधे राधे।
भली हूँ बुरी हूँ जो हूँ तेरी ही हूँ राधे,
प्यार करो या मारो राधे, राधे राधे राधे।

पतित जनन हित तोहिं तजि राधे,
और ठौर हो तो बता दे, राधे राधे राधे।
तू ही तो है मेरी गति मति रति राधे,
तेरे सिवा कोइ नहिं राधे, राधे राधे राधे।
तेरे तो हैं अगनित भक्त जन राधे,
मेरी तो है इक तू ही राधे, राधे राधे राधे।
खरे खरे को निभाते सब जग राधे,
मुझ खोटे को निभा दे राधे, राधे राधे राधे।
भुक्ति मुक्ति बैकुण्ठ नहिं माँगूँ राधे,
ब्रज रस बूँद पिला दे, राधे राधे राधे।
मेरे उर पुर में ही रहे नित राधे,
उसका किराया चुका दे, राधे राधे राधे।
मुझ से पतित यदि होते नहिं राधे,
तेरे द्वार आता कौन राधे, राधे राधे राधे।
गुरु ने जनाया मैंने जाना तोहिं राधे,
अब नहिं छोड़ूँ पाछा राधे, राधे राधे राधे।
तुमको पतित-पावनि लखि राधे,
किये मनमाने पाप राधे, राधे राधे राधे।
तेरी माया ने भुलाया विधि बुधि राधे,
मैं तो अति दीन हीन राधे, राधे राधे राधे।
करि को उठाया, गिरि को उठाया राधे,
इनते भी क्या मैं भारी राधे, राधे राधे राधे।
मेरा तन-मन-धन सब तेरा राधे,

जब सब तेरा तोहिं का दे, राधे राधे राधे।
तेरे ऋण उऋण न होइ सक राधे,
अगनित जनमहुँ राधे, राधे राधे राधे।
तुम बिनु हेतु सनेहिनि राधे,
साधन हेतु हटा दे, राधे राधे राधे।
तुझ सी न दाता कोउ दयामयी राधे,
मुझ सा भिखारी नहिं राधे, राधे राधे राधे।
तेरे नाम में हैं तेरी शक्ति सब राधे,
अस विश्वास दिला दे, राधे राधे राधे।
तेरी कृपा बिनु तोहिं जाना कौन राधे,
एकहुँ नाम बता दे, राधे राधे राधे।
मैं तो भूला तेरी मायावश तोहिं राधे,
तूने क्यों भुलाया मोहिँ राधे, राधे राधे राधे।
पूत तो कुपूत होय जग में भी राधे,
माता कुमाता न राधे, राधे राधे राधे।
तेरा सुत द्वार द्वार माँगे भीख राधे,
तेरी भी लाज जाय राधे, राधे राधे राधे।
तू तो व्यापक सब जग महँ राधे,
कहुँ टुक झलक दिखा दे, राधे राधे राधे।
तेरे मेरे बीच में बाधा माया राधे,
माया को आँखि दिखा दे, राधे राधे राधे।
मेरा पर्दा माया तेरा योगमाया राधे,
दोनों ही पर्दा हटा दे, राधे राधे राधे।

मेरा सब कछु तेरा दिया हुआ राधे,
तु ही कहु हम तोहिं का दे, राधे राधे राधे।
यदि न बनाये मोहिं निज दासी राधे,
दासी की दासी बना दे, राधे राधे राधे।
महल टहल यदि न दे मोहिं राधे,
द्वार पहरुआ बना दे, राधे राधे राधे।
जनमहुँ पुनि पुनि तेरे ब्रज राधे,
करुँ नित राधे राधे राधे, राधे राधे राधे।
तू तो ब्रजरस मूरति मेरी राधे,
मोहिं इक बूँद पिला दे, राधे राधे राधे।
जाके डर डरे डर सोउ डरे राधे,
ऐसी रक्षक मेरी राधे, राधे राधे राधे।
माता के उदर मारे सुत पग राधे,
रोष न माँ उर राधे, राधे राधे राधे।
जल बिनु मीन न रहि सक राधे,
ऐसे तुम बिनु हम राधे, राधे राधे राधे।
जग शिशु माता के भरोसे रहे राधे,
हम हैं भरोसे तेरे राधे, राधे राधे राधे।
जाके बल वाको पूछे सब जग राधे,
निर्बल की तू ही प्यारी राधे, राधे राधे राधे।
तनु बिनु प्राण न रहि सक राधे,
ऐसे तुम बिनु हम राधे, राधे राधे राधे।
मेरा मन तोसों छत्तिस जनु राधे,

तिरसठ वाय बना दे, राधे राधे राधे।
मैं तो तेरा इक दुधमुख शिशु राधे,
अच्छा बुरा जानूँ नहिं राधे, राधे राधे राधे।
तू ही मेरी थी है तू ही रहेगी भी राधे,
तेरा ही कहा हुआ है राधे, राधे राधे राधे।
नव शिशु भी न जाने माँ को जग राधे,
कूड़ेदान फेंके नहिं राधे, राधे राधे राधे।
तू ही मेरी मैं भी तेरी सदा ते ही राधे,
पुनि यह दूरी क्यों बता दे, राधे राधे राधे।
तुझमें मैं मुझमें तू नित रहे राधे,
पुनि दर्शन काहे ना दे, राधे राधे राधे।
आया बड़ी आशा लै के तेरे ब्रज राधे,
चिन्मय ब्रज दिखला दे, राधे राधे राधे।
मैं तो हठीला अति तव सुत राधे,
छोड़ू नहिं पाछा तेरा राधे, राधे राधे राधे।
राधे राधे गाऊँ नित ध्याऊँ नित राधे,
पुनि चाहे नरक दिला दे, राधे राधे राधे।
माना तू कहेगी प्रेम मैं ना दऊँ राधे,
गोपी सों ही प्रेम दिला दे, राधे राधे राधे।
तेरी भौंह लखि डरे मायापति राधे,
माया को भी भौंह दिखा दे, राधे राधे राधे।
गुरु ने जनाया जाना तू ही मेरी राधे,
माना नहिं तू ही मनवा दे, राधे राधे राधे।

अँगुठा पियत बीते युग युग राधे,
ब्रज रस अब तो पिला दे, राधे राधे राधे।
मिलन का सुख नहिं माँगूँ तोसों राधे,
उर विरहाग लगा दे, राधे राधे राधे।
यह वर माँगूँ वरदायिनि राधे,
माँगूँ नहिं कभु कछु राधे, राधे राधे राधे।
ध्रुव जनु मैं भी तोहिं जानूँ नहिं राधे,
कर धरि शीश जना दे, राधे राधे राधे।
मोह निशा में सोया तेरा सुत राधे,
भूखा प्यासा अब तो जगा दे, राधे राधे राधे।
तोहिं तजि बैकुण्ठहुँ ना दे राधे,
तोहिँ सँग नरक दिला दे, राधे राधे राधे।
तू तो ब्रज रस अम्बुधि प्यारी राधे,
मोहुँ इक बूँद पिला दे, राधे राधे राधे।
ध्यावुँ नित युगल चरण तव राधे,
गाउँ नित राधे राधे राधे, राधे राधे राधे।
तेरा सुख बनि जाय मेरा सुख राधे,
ऐसी मेरी सुमति बना दे, राधे राधे राधे।
श्रुति कह तू ही मेरी आत्मा राधे,
तुम बिनु तन शव राधे, राधे राधे राधे।
अगनित अधमन अपनाया राधे,
अपना “कृपालु” को भी राधे, राधे राधे राधे।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे राधे! तुम मुझे आधे पल को भी न भुलाना।
ऐसी कृपा करो कि मैं भी कभी आधे क्षण को भी तुम्हें न भुलाऊँ।
हे राधे! तुमसे रहित होकर मैं क्षण भर भी जीवन धारण न करूँ,
मुझे ऐसी बना दो। मैं भली हूँ या बुरी जैसी भी हूँ, तुम्हारी ही हूँ
अब तुम मुझे प्यार करो, अथवा मारो। हे राधे! पतितों के लिये
तुम्हारे अतिरिक्त कोई अन्य स्थान नहीं है। तुम ही मेरी गति, बुद्धि
प्रदायिनी एवं श्रीकृष्ण प्रेम का वितरण करने वाली हो। तुम्हारे
अतिरिक्त मेरा और कोई भी नहीं है। हे राधे! तुम्हारे तो असंख्य
भक्त हैं परन्तु मुझे शरण देने वाली तो एकमात्र तुम ही हो। गुणवानों
को तो संसार में सभी आश्रय देते हैं परन्तु मेरे जैसे गुणहीन को तो
एकमात्र तुम ही निभानेवाली हो। मैं तुमसे ब्रह्मलोक पर्यन्त के
सुख भोग नहीं माँगता। बैकुण्ठ का सुख भी मुझे नहीं चाहिये।
यदि दे सको तो ब्रज-रस की एक बूँद का ही दान करो। तुम तो
सदा मेरे हृदय में ही निवास करती हो, मेरे हृदय रूपी घर का
किराया चुका दो। श्रीराधे! यदि मेरे जैसे पतित संसार में न होते तो
तुम्हारे द्वार पर भला कौन आता? गुरु द्वारा मुझे तुम्हारा ज्ञान प्राप्त
हुआ, अब मैं तुम्हारा पीछा नहीं छोडँ़ूगा। तुम्हें पतित- पावनी
देखकर ही मैंने मनमाने पाप किये हैं।
नाम पतित पावन सुनि, निर्भय ह्वै किये पाप।
यामें दोष बताउ मम, दोषी तो हैं आप॥
[भक्ति शतक]
तुम्हारी माया ने ब्रह्मा की बुद्धि को भी मोहित किया है फिर
मैं तो अत्यन्त ही दीन-हीन हूँ। तुमने हरि रूप धारण कर ग्राह से

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

ग्रसित गजराज का उद्धार किया। श्रीकृष्ण रूप से गोवर्धन गिरि को
कनिष्ठिका पर धारण किया क्या मेरा भार इनसे भी अधिक है
जिसे तुम नहीं उठा सकोगी? मेरा तन, मन एवं धन सब तुम्हारा
ही है। जब सब कुछ तुम्हारा ही है तो फिर मैं तुम्हें क्या दूँ? मैं
कभी तुम्हारे ऋण से उऋण नहीं हो सकूँगा। असंख्य जन्म धारण
कर भी तुम्हारे उपकारों का बदला मैं नहीं चुका सकता। राधे! तुम
तो बिना कारण के ही प्रेम प्रदान करती हो फिर साधन का हेतु
क्यों बनाया? उसे समाप्त करो। हे दयामयी! तुम्हारी जैसी दानी
कोई नहीं है और मेरे जैसा भिखारी भी तुम्हें अन्य कोई नहीं मिलेगा।
“तुम्हारे नाम में तुम्हारी सम्पूर्ण शक्तियाँ हैं” मेरा यह विश्वास सदा
दृढ़ रहे। हे श्रीराधे! तुम्हारी कृपा के बिना भला तुम्हें कौन जान
सकता है? यदि किसी ने जाना है तो ऐसा एक भी नाम तुम मुझे
बताओ। राधे! मैं तो मायाधीन था; अतः तुम्हें भूल गया तो कोई
आश्चर्य नहीं है परन्तु तुम तो माया की स्वामिनी हो तुम मुझे क्यों
भूल गईं? राधे! पुत्र तो संसार में कुपुत्र होते हैं परन्तु माता तो
कुमाता नहीं होती। तुम्हारा पुत्र होकर मैं द्वार-द्वार भीख माँग रहा
हूँ। इससे तो तुम्हारा भी अपयश होगा। तुम तो सर्वत्र व्यापक हो;
किसी भी स्थान पर अपनी किंचित् झलक मुझे दिखा दो। तुम्हारे
और मेरे मध्य में तुम्हारी माया ही बाधा है। इस माया को नेत्रों के
संकेत से मेरे निकट से भगा दो। मेरे अन्तः करण पर माया का पर्दा
पड़ा है। तुम्हारे पास योगमाया है।
नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमाया समावृतः।
[गीता]

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

इन दोनों ही आवरणों को हटाकर मुझे अपना साक्षात्कार
कराओ। राधे! मेरे पास जो कुछ भी है सब तुम्हारा ही दिया हुआ
है। भला मैं तुम्हें क्या दे सकता हूँ? यदि तुम मुझे अपना दासत्व
प्रदान नहीं कर सकती हो तो अपनी दासी की दासी बना दो। यदि
तुम मुझे अपने महल की सेवा न दे सको तो द्वार का प्रहरी ही
बना लो। तुम्हारे ब्रज में बार-बार जन्म लेकर मैं निरन्तर राधे राधे
करूँ। तुम तो ब्रजरस की साकार प्रतिमा ही हो, मुझे भी एक बूँद
पिला दो। जिस ब्रह्म के डर से डर भी डरता है वह श्रीराधा के
भय से भयभीत रहता है, श्री राधा मेरी रक्षा करने वाली हैं। गर्भस्थ
शिशु माँ के उदर में पैर मारता है, ऐसी माँ इस को अपराध मानकर
क्रोध नहीं करती। जिस प्रकार जल के बिना मछली जीवित नहीं
रह सकती, इसी प्रकार से हम भी तुम्हारे बिना जीवन धारण नहीं
कर सकेंगे। बलवान को संसार में सभी पूछते हैं, मुझ जैसी निर्बल
की तो एकमात्र तुम ही हो।
सब साधन सम्पन्न कहँ, पूछत सब संसार।
साधन हीन प्रपन्न कहँ, पूछत नन्दकुमार॥
[भक्ति-शतक]
राधे! बिना प्राण के शरीर नहीं रहता है, इसी प्रकार से हम भी
तुम्हारे बिना जीवित नहीं रह सकेंगे। हे राधे! मेरा मन तुमसे विमुख
होकर छत्तीस के अंक की भाँति हो गया है, इसे अपनी अनुकूलता
प्रदान कर तिरसठ के अंक की भाँति बना लो। मैं तुम्हारा नवजात
अबोध शिशु हूँ। अच्छा बुरा कुछ भी नहीं जानता। तुम ही मेरी
थी, हो एवं सदा रहोगी। ऐसा वेद में तुमने ही कहा है। संसार में

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

तुरन्त का पैदा हुआ बच्चा माँ को नहीं जानता है। किंतु माँ क्या
बच्चे को कूड़ेदान में फेंक देती है? राधे! एकमात्र तुम ही मेरी हो।
मैं भी सदा से तुम्हारी ही हूँ। फिर मेरे और तुम्हारे बीच में यह दूरी
क्यों है? मैं सदा तुममें रहता हूँ एवं तुम सदा मुझमें रहती हो, फिर
मुझे तुम्हारा दर्शन क्यों नहीं होता? हे राधे! मैं तुम्हारे ब्रज में बड़ी
आशा से आया हूँ, तुम मुझे अपने दिव्य ब्रजधाम के दर्शन कराओ।
मैं तुम्हारा अत्यन्त हठीला पुत्र हूँ, तुम्हारा पीछा नहीं छोडँ़ूगा। सदा
राधे राधे नाम को गाऊँ, सदा तुम्हारा ध्यान करूँ फिर चाहे मुझे
नरक में ही क्यों न जाना पड़े। यदि तुम यह कहती हो कि मुझे
अपना प्रेम नहीं दोगी तो अपनी किसी गोपी से दिलवा दो। राधे!
तुम्हारी भृकुटि को देखकर तो मायापति भी भयभीत होते हैं, फिर
इस माया का क्या साहस है जो मेरा कुछ बिगाड़ सके। एक बार
इसे टेढ़ी भृकुटि करके डरा दो।
गुरु द्वारा मुझे यह ज्ञान दिया गया कि तुम ही मेरी हो परन्तु मैंने
कभी इस सत्य को दृढ़तापूर्वक माना नहीं अब तुम ही मनवा दो।
मुझे अँगूठा पीते पीते ही (सांसारिक मिथ्या सुख भोग करते हुए)
युग पर युग व्यतीत हो गये। अब तो ब्रजरस पिला दो। मैं तुमसे
तुम्हारा मिलन नहीं चाहता मेरे हृदय में तो विरह की अग्नि ही
प्रज्ज्वलित कर दो। हे वरदायिनी! मैं तुमसे यही वर माँगता हूँ कि
मुझे तुमसे कभी कुछ माँगना न पड़े। ध्रुव की भाँति मैं भी तुम्हें नहीं
जानता (पाँच वर्ष का बालक)ध्रुव भगवान् की स्तुति करना नहीं
जानता था। श्रीहरि ने अपना शंख छुआकर उसकी वाणी को प्रस्फुटित
कर दिया। तुम भी अपना कर-कमल मेरे सिर पर रखकर अपना

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

ज्ञान प्रदान करो। हे राधे! तुम्हारा पुत्र अज्ञान की महा अन्धकारमयी
रात्रि में सोया हुआ है, मैं तुम्हारे प्रेम का ही भूखा हूँ। मुझे अपना
ज्ञान प्रदान करो। अपना वियोग देकर तुम यदि मुझे बैकुण्ठ भी प्रदान
करो तो मुझे नहीं चाहिये। तुम्हारे साथ यदि नरक में भी मुझे रहना
पड़े तो स्वीकार है। हे राधे! तुम तो ब्रजरस की अम्बुधि ही हो मुझे
भी एक बूँद ब्रजरस पिला दो। मैं निरन्तर तुम्हारे युगल चरणों का
ही ध्यान करूँ एवं राधे राधे नाम का गायन करूँ। हे राधे! मुझे ऐसी
श्रेष्ठ बुद्धि प्रदान करो जिससे तुम्हारा सुख ही मेरा सुख बन जाय।
वेद कहता है-तुम ही मेरी आत्मा हो, आत्मा के बिना तो शरीर शव
के समान ही होता है। अतः तुमसे रहित होकर मैं मृतक के समान
ही हूँ। हे “कृपालु”! तुमने असंख्य अधम जीवों को अपनी शरणागति
प्रदान की है, मुझे भी अब अपना बना लो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-077/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-079/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.