# मेरा तन मन धन प्राण तेरा राधे,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-073
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-073/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 150–151

मेरा तन मन धन प्राण तेरा राधे,
मेरा मैं भी नहिं पुनि कहु तोहिं का दे।
तेरा सुत होके मैं भिखारी बना राधे,
माता सर्व समरथ तभू ध्यान ना दे।
माना मैं कुपूत कपटी कुटिल राधे,
किन्तु पुनि जाऊँ कित तू ही बता दे।
मैं तो पतितन सिरमौर प्यारी राधे,
मेरे सम कोउ हो पतित तो बता दे।
तू तो है पतितपावनि रानी राधे,
कत मोय पावन किय न बता दे।
तेरे द्वार के भिखारी हरि हर राधे,
मेरी है बिसात कहा तू ही बता दे।
भीख माँगना भी मोहिं आवे नहिं राधे,
और कछु ना दे मोहिं माँगना सिखा दे।
जग सब साथी समरथ के हैं राधे,
तेरे बिनु दीनबंधु कौन है बता दे।
लख चौरासी द्वार माँग्यो भीख राधे,
तेरा द्वार जानूँ नहिं तू ही जना दे।
तेरे सब सुत तो हैं खरे खरे राधे,
मुझ खोटे को तो खरे संग चला दे।
तेरा द्वार तजि अब जाऊँ नहिं राधे,
चाहे तू “कृपालु” मो पै चक्र चला दे।।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त कवि श्रीराधा के प्रति अपने भाव प्रकट करते
हुए कहते हैं-हे राधे! मेरा तन, मन, धन, प्राण (सर्वस्व) एकमात्र
तुम्हारा ही है। जब मेरा कहलाने वाला “मैं” भी अपना नहीं है, तब
भला मैं तुम्हें भेंट में क्या प्रदान करूँ? राधे तुम्हारा पुत्र होकर मैं
संसार में भीख माँग रहा हूँ। तुम मेरी सर्वसमर्थ माँ हो कर भी मेरी
दशा पर ध्यान नहीं देती हो। इसका कारण क्या है? राधे! मैं स्वीकार
करता हूँ कि मैं तुम्हारा कपटी एवं कुटिल कुपुत्र हूँ फिर भी मेरे
लिये तुम्हारे सिवा कोई अन्य आश्रय नहीं है। मैं किससे अपनी व्यथा
कहूँ? श्रीराधे! मैं भली-भाँति जानता हूँ कि मैं पतित-जनों का
शिरोमणि हूँ। मेरी समता करने वाला कोई दूसरा पापी हो तो, तुम
ही उसका नाम बता दो। हे पतितपावनी राधे! तुमने मुझे अभी तक
पवित्र क्यों नहीं किया? राधे! जब ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव तक तुम्हारे
द्वार पर याचना करते हैं, तब मैं यदि तुमसे कृपा की भिक्षा चाहूँ तो
इसमें आश्चर्य ही क्या है? मैं किस गणना में हूँ। हे राधे! मैं तो भीख
माँगना भी नहीं जानता अन्यथा अब तक तुम्हारी कृपा मुझे प्राप्त हो
गई होती; अतः अब तुम केवल मुझे भिक्षा माँगने की शिक्षा दो।
राधे! संसार में सभी समर्थ का साथ देते हैं। दीनों पर दया करने
वाली तो एकमात्र तुम ही हो। हे राधे! चौरासी लाख शरीर धारण
कर मैंने विभिन्न द्वारों पर तो भिक्षा माँगी परन्तु तुम्हारे द्वार से मैं
अपरिचित हूँ। तुम ही कृपा करके मुझे अपना द्वार दिखा दो। हे राधे!
तुम्हारे सभी पुत्र सर्वगुण सम्पन्न हैं। मुझ गुणहीन को भी उनमें ही
मिला लो। हे कृपालु राधे! मैंने भी प्रतिज्ञा कर ली है कि तुम्हारा
द्वार त्याग कर अन्यत्र नहीं जाऊँगा, भले ही तुम मुझ पर चक्र से
प्रहार करो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-072/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-074/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.