# कृपा करु कृपा करु कृपा करु राधे,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-072
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-072/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 148–149

कृपा करु कृपा करु कृपा करु राधे,
कहा घटि जाय तोरा कृपा करु राधे।
तेरा तो है तन मन प्राण कृपा राधे,
तू तो इक कृपा को ही दूजा रूप राधे।
तेरा तो है एक काम कृपा कृपा राधे,
कृपा बिनु तू तो रहि नहिं सक राधे।
जग जाने जल मीन जीवन राधे,
ऐसे ही कृपा तेरा जीवन राधे।
यों तो सुर नर सब कृपा करें राधे,
किंतु उनकी कृपा सकारण राधे।
तू तो है अकारण कृपामयी राधे,
दीन जन पर ही तू कृपा करे राधे।
तेरी कृपा ते ही विधि रचें जग राधे,
तेरी कृपा ते ही हरि पालें जग राधे।

तेरी कृपा ते ही शिव नासें जग राधे,
तेरी कृपा बिनु पत्ता हिले नहिं राधे।
तेरी कृपा बिनु ब्रह्म न्यायी रहे राधे,
तेरी कृपा ते “कृपालु” बने ब्रह्म राधे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे कृपामयी राधे! मेरे ऊपर भी तो कृपा करो। मुझ
पर कृपा करने से तुम्हारे कृपा के भंडार में कोई कमी नहीं आयेगी
अपितु तुम्हारे यश का ही विस्तार होगा। हे राधे! तुम्हारा तन, मन,
प्राण सब कृपा द्वारा ही निर्मित है। तुम तो कृपा का ही एक दूसरा
स्वरूप हो। राधे! कृपा करने के अतिरिक्त अन्य कोई कार्य तुम
नहीं कर सकतीं। कृपा किये बिना तुमसे रहा भी नहीं जाता। जिस
प्रकार संसार में मछली जल से ही जीवित रहती है, उसी प्रकार
कृपा ही तुम्हारा जीवन है। अर्थात् तुमने जीवन-धारण ही कृपा
करने के लिये किया है। संसार में सुर, नर, मुनि भी कृपा करते हुए
देखे जाते हैं परन्तु वे बिना कारण के कृपा नहीं कर सकते।
सुर नर मुनि सबकी यह रीती। स्वारथ लागि करहिं सब
प्रीती।सम्पूर्ण विश्व में अकारण कृपा करने वाली तो एकमात्र तुम
ही हो। संसार में सब बने बने के ही साथी हैं परन्तु तुम्हारी कृपा
के पात्र तो विशेषतः दीन-जन ही हैं। श्रीराधे! तुम्हारी कृपा से ही
ब्रह्मा सृष्टि की रचना करते हैं। तुम्हारी कृपा से ही विष्णु जगत् का
पालन करने में समर्थ होते हैं। तुम्हारी कृपा से ही शिव संसार का
संहार करते हैं। हे श्रीराधे! तुम्हारी कृपा के बिना वृक्ष का पत्ता भी
हिल नहीं सकता। श्रीराधे! ब्रह्म श्री कृष्ण केवल न्याय ही करते हैं
परन्तु तुम्हारी कृपा को प्राप्त कर वे भी कृपालु बन सके।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-071/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-073/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.