# मोहिं सोच तव श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-069
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-069/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 143–144

मोहिं सोच तव श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
कृपा करति बिनु कारण श्यामा,
कह तुम्हरे जन श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
हमरिहिं बेर बेर क्यों श्यामा,
इहै सोच मन श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
सब मोहिं कहत जगद्गुरु श्यामा,
तुम जानत जस श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
हौं न जगत को गुरु हौं श्यामा,
जगत मोर गुरु श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
गावूँ नाउँ तिहारोइ श्यामा,
ध्यावूँ जग सुख श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
भक्ति होय मन ही ते श्यामा,
यह जानत हौं श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
पर उपदेश कुशल हौं श्यामा,
निज हित कुशल न श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।

याते तव अपयश हो श्यामा,
यह पछितावा श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
अब “कृपालु” मोहूँ कहँ श्यामा,
देहु प्रेम निज श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्रीराधे! मुझे अपनी चिन्ता नहीं है, मुझे तो तुम्हारी
चिन्ता है। संसार मुझे तुम्हारा समझता है और मेरी दशा तो अत्यन्त
ही दयनीय है; अतः मेरे कारण कहीं तुम्हारा अपयश न हो। तुम्हारे
भक्त जन कहते हैं कि तुम बिना कारण ही कृपा करती हो। परन्तु
मेरे साथ देर क्यों हो रही है? मुझे यही आश्चर्य है। संसार मुझे
जगद्गुरु कहता है परन्तु वास्तविक दशा तो तुम ही जानती हो। मैं
जगत् का गुरु नहीं हूँ अपितु जगत् ही मेरा गुरु है। मैं मुख से तो
तुम्हारा नाम गाता हूँ किंतु संसार के सुखों का चिंतन करता हूँ।
यद्यपि मैं यह जानता हूँ कि भक्ति मन से ही की जाती है। हे श्री
राधे! मैं दूसरों को हितोपदेश करने में तो कुशल हूँ परन्तु अपना
हित-साधन करने में चतुर नहीं बन सका। मेरी ऐसी जीवन-चर्या
से तुम्हारा अपयश होगा यही ग्लानि मुझे चिंतित कर रही है। श्री
कृपालुजी के शब्दों में- हे श्रीराधे! अब तो एक ही उपाय है-तुम
मुझे अपना प्रेम प्रदान करो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-068/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-070/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.