# मेरी तो हैं जीवन राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-066
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-066/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 138–140

मेरी तो हैं जीवन राधे, राधे राधे राधे।
काउ के हैं जग महँ धन बल राधे,
मम निर्धन बल राधे, राधे राधे राधे।
काउ बल कर्म ज्ञान को राधे,
मम निर्बल बल राधे, राधे राधे राधे।
सब बल समल जगत के राधे,
तव बल निर्मल राधे, राधे राधे राधे।
इक दिन सब बल तजि दें राधे,

तव बल नित सँग राधे, राधे राधे राधे।
सब बल दुख परिणामी राधे,
तव बल सुखमय राधे, राधे राधे राधे।
सब बल मायिक नीरस राधे,
तव बल रस प्रद राधे, राधे राधे राधे।
सब बल में भय ही भय राधे,
तव बल निर्भय राधे, राधे राधे राधे।
सब बल मायिक गुणमय राधे,
तव बल निर्गुण राधे, राधे राधे राधे।
सब बल तो हैं सीमित राधे,
बल असीम तव राधे, राधे राधे राधे।
सब बल अंश तिहारे राधे,
तव बल अंशी राधे, राधे राधे राधे।
तज्यो “कृपालु” अंश बल राधे,
गहि अंशी बल राधे, राधे राधे राधे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त अपनी भावना प्रकट करते हुए कहता है-श्री
राधा ही मेरी जीवन-स्वरूपा हैं। संसार में किसी को धन का बल
है परन्तु मुझ निर्धन का बल तो राधा ही हैं। किसी को कर्म एवं
किसी को ज्ञान का बल है, मुझ निर्बल की बल-स्वरूपा तो श्रीराधा
ही हैं। संसार के समस्त बल मल से पूर्ण हैं, तुम्हारा बल ही निर्मल
है। संसार के सभी बल- धन, परिवार मित्र आदि एक दिन जीव
का परित्याग कर देते हैं, तुम्हारा बल ही सदा साथ रहता है। सभी
बल परिणाम में दुःखप्रद हैं, तुम्हारा बल ही सुख प्रदान करने

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

वाला है। मायिक सभी बल अत्यन्त ही नीरस हैं, तुम्हारा ही बल
रस प्रदाता है। संसार के सभी बल भय से युक्त हैं। सांसारिक बल
माया के गुणों से युक्त हैं, तुम्हारा बल ही दिव्य है। अन्य सभी बल
सीमित हैं। तुम्हारा बल ही असीम है। समस्त बल तुम्हारे ही अंश
हैं, तुम्हारा बल उनका अंशी है। हे कृपालु राधे! मैंने तो आंशिक
बलों का त्यागकर तुम्हारे अंशी स्वरूप बल का आश्रय लिया है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-065/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-067/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.