# भूलेहु भूलो जनि राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-054
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-054/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 119–121

भूलेहु भूलो जनि राधे, राधे राधे राधे।
मैं तो तेरी मायावश भूल्यो,
मैं भी तेरी तु ही मेरी राधे, राधे राधे राधे।
तेरी माया एक अविद्या राधे,
रज तम गुण युत राधे, राधे राधे राधे।
तेरी माया दूजी विद्या राधे,
युक्त सत्व गुण राधे, राधे राधे राधे।
ज्ञानिन योगिन साधन राधे,
जाय अविद्या राधे, राधे राधे राधे।
बिनु तेरी अनुकंपा राधे,
जाय न विद्या राधे, राधे राधे राधे।

जा पर कृपा करहु तुम राधे,
दोउ माया जाय राधे, राधे राधे राधे।
याते वेद शास्त्र कह राधे,
साधनबल तजु राधे, राधे राधे राधे।
चरण शरण गहु रानी राधे,
भाजै माया राधे, राधे राधे राधे।
मन पुकार क्रंदन करि राधे,
आवेंगी भजि राधे, राधे राधे राधे।
श्वास श्वास जपु राधे राधे,
उर “कृपालु” धरि राधे, राधे राधे राधे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्रीराधे! तुम मुझे न भुलाना। तुम्हारी माया की
अधीनता स्वीकार करने के कारण मैं यह भूल गया कि मैं तुम्हारा
हूँ, तुम ही मेरी हो। यद्यपि तुम्हारे लिये तो सम्पूर्ण सृष्टि ही है
परन्तु मेरी तो एकमात्र तुम ही हो। हे श्रीराधे! तुम्हारी एक माया तो
अविद्या है, जो रजोगुण एवं तमोगुण से युक्त है। दूसरी माया विद्या
है, जो सत्वगुण से युक्त है। ज्ञानी एवं योगी अपने साधन-बल से
अविद्या-माया को नष्ट कर देते हैं। विद्या माया तो श्रीराधा की
कृपा से ही नष्ट होती है। हे श्रीराधे! जिस पर तुम कृपा करती हो,
उसकी दोनों माया नष्ट हो जाती हैं। इसीलिये वेद शास्त्र साधन-
बल का परित्याग करने को कहते हैं। जो अपने साधन का आश्रय
छोड़कर श्रीराधा के चरण-कमलों के शरणागत हो जाता है, उसकी
माया नष्ट हो जाती है। हे मेरे मन! यदि तू करुण-क्रन्दन पूर्वक
श्रीराधा का आह्वान करता है तो अत्यन्त कोमल-हृदया श्रीराधा शीघ्रता

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

पूर्वक दौड़ती हुई तेरे समक्ष आ जायेंगी। अतः तू श्वास प्रति श्वास
से राधा नाम का जप कर साथ ही हृदय में कृपालु श्रीराधा की
दिव्य छवि को धारण कर।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-053/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-055/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.