# तू ही मेरी स्वामिनि राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-052
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-052/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 115–117

तू ही मेरी स्वामिनि राधे, राधे राधे राधे।
तेरा मेरा नाता तो सनातन राधे,
तेरी श्रुति अस कह राधे, राधे राधे राधे।
मैं हूँ तेरा सुत तू है माता मेरी राधे,

कह अस रसिकन राधे, राधे राधे राधे।
जगहुँ में माता पाले पोसे सुत राधे,
तूने क्यों भुलाया मोहिं राधे, राधे राधे राधे।
यदि कहु तूने क्यों भुलाया मोहिं राधे,
यामें दोषी तेरी माया राधे, राधे राधे राधे।
श्रुति कह तोको तू ही जाने इक राधे,
पुनि कैसे जानें हम राधे, राधे राधे राधे।
जग का खिलौना दै के तूने मोहिं राधे,
यामें भरमाया मोहिं राधे, राधे राधे राधे।
अँगुठा पियत बीते युग-युग राधे,
भूखा रोये तेरा सुत राधे, राधे राधे राधे।
सब पूछें मोते को है माता तेरी राधे,
कितै गइ रोता तजि राधे, राधे राधे राधे।
मैं तो सच ही बताऊँ मेरी माता राधे,
जो है सब उर पुर राधे, राधे राधे राधे।
सुना नहिं जाये तेरा अपयश राधे,
अब तो लगा ले उर राधे, राधे राधे राधे।
मन को शरण करवा ले तू ही राधे,
हारा मैं “कृपालु” याय राधे, राधे राधे राधे।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—श्रीराधा कृपा प्राप्त संत अपनी भावमयी वाणी से
अपनी स्वामिनी का गुणगान करते हैं-हे श्रीराधे! तुम ही तो एकमात्र
मेरी स्वामिनी हो। तुम्हारा वेद ही इस सत्य की घोषणा कर रहा है।
मैं तुम्हारा पुत्र हूँ एवं तुम मेरी माता हो। ऐसा रसिक जन कहते हैं।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

संसार में तो माता, पुत्र का पालन-पोषण करती है, तुम मुझे क्यों भूल
गई हो? यदि तुम मुझसे पूछती हो कि मैं तुम्हें क्यों भूल गया हूँ? तो
इसमें तो दोष तुम्हारी माया का ही है। वेद कहता है-तुम को तो स्वयं
तुम ही जानती हो, फिर भला हम तुम्हें कैसे जान सकते हैं? हे माँ
राधे! तुमने संसार के खिलौने (माया की सामग्री) देकर मुझे भ्रमित
कर दिया। संसार में भटकते हुए युग पर युग व्यतीत हो गये परन्तु
तुमने मेरी सुधि नहीं ली। अँगूठा पीते पीते ही काल समाप्त हो रहा
है, मुझे तुम्हारे अमृतोपम स्तनपान करने का तो अवसर ही प्राप्त नहीं
हुआ। अपने पुत्र को भूखा रोते हुए देखकर तुम्हें दया क्यों नहीं
आती? मुझे बिलखता देखकर जगत् पूछता है- तेरी माता कौन है जो
तुझे रोता छोड़कर चली गई? मैं भी यथार्थ ही कहता हूँ कि मेरी माँ
तो जगज्जननी है जो सभी के हृदय में रहती है। मुझे अपने रोने की
भी चिंता नहीं है परन्तु जगत् में तुम्हारी निन्दा हो यह मुझसे सहन नहीं
होगा। अब तो मुझे हृदय से लगा लो। हे कृपालु! मेरा मन तो अत्यन्त
ही हठी है, इसे तुम अपनी शक्ति से ही अपनी शरण में ले लो। मैं तो
अपनी समस्त शक्ति लगाकर भी इसे तुम्हारे शरणागत नहीं कर सका।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-051/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-053/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.