# ऊधो कहु नंद कुमार, हम सब भोरी ब्रजनार,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-049
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-049/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 107–109

ऊधो कहु नंद कुमार, हम सब भोरी ब्रजनार,
मम सँग किय रास बिहार, मम सँग रह मम भरतार।

मम रोम रोम मम यार, मम नैनन नंदकुमार,
हम लख पियमय संसार, मम सँग रह मम भरतार।
हम चाहत वाय बिसार, बिसरत नहिं हम गइँ हार,
कहु कछु याको उपचार, सँग तजत नाहिं भरतार।
वे मथुरा करहिं बिहार, रह सुखी सदा सरकार,
नहिं चह हम कछु ब्रजनार, मम सँग रह मम भरतार।
हम ब्रज रस पीवन हार, तव नीरस योग विचार,
हम प्रेम योग उर धार, मम सँग रह मम भरतार।
ऊधो दो योग बिसार, गहु तुमहुँ शरण ब्रजनार,
लहु प्रेम सुधा रस सार, लो मत “कृपालु” उर धार।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—ब्रजगोपियाँ उद्धव से कहती हैं-हे उद्धव! अपने
मित्र श्रीकृष्ण से जाकर कहना कि हम सब ब्रजांगनायें अत्यन्त ही
भोली-भाली हैं। मेरे प्रियतम श्रीकृष्ण, जिन्होंने वृन्दावन में अनेक
रात्रियाँ मेरे साथ रास-विलास में व्यतीत की थीं-वे सदैव ही मेरे
साथ रहते हैं। मेरे रोम-रोम में मेरा प्रियतम रमा हुआ है। मेरे नेत्रों
में नंदनंदन निवास करते हैं। हम ब्रजगोपियों को सम्पूर्ण संसार ही
अपने प्रियतम से परिपूर्ण दिखाई देता है। मेरा सहचर कृष्ण तो
प्रतिपल मेरे साथ ही रहता है। हे उद्धव! यद्यपि हम गोपियाँ चाहती
हैं कि कुछ काल के लिये श्रीकृष्ण को भुला दें परन्तु वह हमें एक
क्षण को भी नहीं भूलते। यह हमारी विवशता है। उद्धव! क्या
तुम्हारे पास कोई ऐसा उपाय है जिससे हम श्यामसुन्दर को भुला
दें? वे तो एक क्षण को भी हमारा साथ नहीं छोड़ते। वे भले ही
सदैव मथुरा की स्त्रियों के साथ विहार करते रहें। हमें तो उनके

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

सुख से ही सुख की अनुभूति होती है। हमें उनसे किसी प्रकार की
अपेक्षा नहीं है। हमारा प्रियतम तो नित्य ही हमारे साथ है। हम
ब्रज-गोपियाँ ब्रजरस की ही लालसा रखती हैं। जिस योग मार्ग का
उपदेश तुमने हमें दिया है, वह तो अत्यन्त ही शुष्क है। हमने तो
हृदय में श्रीकृष्ण के प्रेम को ही धारण किया है। श्री कृपालुजी
कहते हैं- हे उद्धव! हम तुम्हें तुम्हारे हित की बात बताते हैं-तुम
भी योग मार्ग को त्यागकर ब्रजदेवियों के शरणागत होकर उनसे
प्रेमामृत के सार को ग्रहण कर लो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-048/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-050/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.