# जा जा जा वो ठगहार, तोहिं जानि गई ब्रजनार।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-036
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-036/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 84–85

जा जा जा वो ठगहार, तोहिं जानि गई ब्रजनार।
तू कपटिन को सरदार, भइ भूल बनायो यार॥
त्रेता में लिय अवतार, बनि दशरथ राजकुमार।
छुपि तरुवर बालिहिं मार, भइ भूल बनायो यार॥
लिय पुनि वामन अवतार, गये भिक्षुक बनि बलि द्वार।
लूट्यो बलि उर छल धार, भइ भूल बनायो यार॥
सब सोइं कह करु मोहिं प्यार, पुनि कह कहु तू मोहिं यार।
तू निलज निपट बट मार, भइ भूल बनायो यार॥
काहुहिं तोरत गर हार, काहुहिं सिर चुनरि उतार।
काहुहिं दृग बानन मार, भइ भूल बनायो यार॥
भोरी भारी ब्रजनार, तू लंपट निपट गमार।
तबहूँ “कृपालु” बलिहार, भइ भूल बनायो यार॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—किसी सखी ने श्यामसुंदर से कहा—अरे ठगों के
सरदार! जाओ मेरे साथ बात न करना। तुमसे सारी गोपियाँ परिचित
हैं। तुम तो कपटियों के शिरोमणि हो। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो
गई, जो मेरा प्रेम तुमसे जुड़ गया। जब त्रेता युग में अवतार लेकर
तुम राजा दशरथ के पुत्र बने तब तुमने वृक्ष की ओट में छिपकर
बाली का वध किया। पुनः जब तुमने वामन अवतार लिया तब तुम
राजा बलि के द्वार पर वामन रूप धारण कर दान माँगने के लिये
गये। तुमने अत्यन्त कपट पूर्वक उसका सर्वस्व हरण कर छलपूर्ण
वचनों से उसे अपने धर्म से विचलित करना चाहा, उसने फिर भी

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

अपना मस्तक तुम्हारे सामने झुका दिया किंतु तुमने इन्द्र को उसकी
सम्पत्ति प्रदान कर उसे पाताल भेज दिया। मुझसे तो भूल हो चुकी
जो तुमसे मैंने अपना सम्बन्ध जोड़ा। तुम प्रत्येक गोपी से ही कहते
फिरते हो कि तू मुझसे प्रेम कर। उससे यह भी कहते हो कि तू
अपने मुख से मुझे अपना प्रियतम कह। तुम तो अत्यन्त ही निर्लज्ज
हो; मैंने व्यर्थ ही तुम्हें अपना प्रियतम बनाया। अरे ढीठ! तुम किसी
के वक्ष पर पड़ा हार तोड़ डालते हो, किसी के सिर की ओढ़नी
उतार देते हो। किसी को नेत्रों के बाणों से घायल करते हो।
ब्रजगोपियाँ तो अत्यन्त ही भोली-भाली हैं, तुम अत्यन्त गँवार और
लम्पट हो। श्री कृपालुजी कहते हैं- आश्चर्य तो यह है कि फिर
भी ये अत्यन्त सरल गोपियाँ तुम पर बलिहार जाती हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-035/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-037/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.